{"_id":"62cd9cc6b849194dd10937af","slug":"punjab-weather-news-heavy-rain-alert-in-six-districts-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय, कल छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में मानसून फिर से सक्रिय, कल छह जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
Tue, 12 Jul 2022 09:43 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Jul 2022 09:43 PM IST
सार
मौसम विभाग ने पूर्वी मालवा के बरनाला को छोड़कर अन्य सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। हालांकि जुलाई में अब तक 12 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई है। अन्य 11 जिलों में मानसून के बादल पूरी तरह मेहरबान रहे हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में बुधवार से फिर मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए चेतावनी जारी की है। 14 जुलाई को भी सूबे के 14 जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि जुलाई में अब तक 12 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बुधवार के लिए जिन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, उनमें माझा के दो जिले पठानकोट और गुरदासपुर शामिल हैं। दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर और माझा में रोपड़, मोहाली में तेज बारिश की विभाग ने संभावनाएं जताई हैं। 14 जुलाई को माझा के पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर, दोआबा में होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पूर्वी मालवा के बरनाला को छोड़कर अन्य सात जिलों में भारी बारिश की मौसम विभाग ने आशंका जताई है। हालांकि जुलाई में अब तक 12 जिले ऐसे हैं, जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई है। अन्य 11 जिलों में मानसून के बादल पूरी तरह मेहरबान रहे हैं।
विज्ञापन
इन जिलों में कम हुई बारिश
जुलाई में अब तक 12 जिले ऐसे चिह्नित हुए हैं, जिनमें सामान्य से कम बारिश हुई है। इनमें अमृतसर (69 प्रतिशत), फरीदकोट (80 प्रतिशत), फाजिल्का (49 प्रतिशत), फिरोजपुर (51 प्रतिशत), गुरदासपुर (56 प्रतिशत), होशियारपुर (62 प्रतिशत), जालंधर (20 प्रतिशत), मोगा (64 प्रतिशत), मुक्तसर (42 प्रतिशत), पठानकोट (8 प्रतिशत), एसबीएस नगर (56 प्रतिशत) और तरनतारन (89 प्रतिशत) शामिल हैं।
विज्ञापन