फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News dense fog warning in punjab

Punjab Weather News: पंजाब में घनी धुंध की चेतावनी, दृश्यता शून्य, जीरा में चार वाहन भिड़े

Sun, 04 Dec 2022 10:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 04 Dec 2022 10:00 PM IST
सार

बुधवार से मौसम साफ होने की संभावना है। रात के तापमान में कमी जारी रहेगी। अगले 15 दिन तक फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। हालांकि ऊंचे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रात का तापमान सामान्य से नीचे आएगा।

विज्ञापन
Punjab Weather News dense fog warning in punjab
जीरा में भिड़े वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में रविवार को कई इलाकों में जबरदस्त धुंध पड़ी। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि माझा, दोआबा व मालवा के इलाकों में अगले दो दिन और धुंध पड़ेगी। इससे रात के तापमान में और गिरावट आएगी। रविवार को धुंध पड़ने से कुछ इलाकों में दृश्यता (विजिबिल्टी) शून्य दर्ज की गई। इसकी वजह से फिरोजपुर के जीरा केक हाईवे-54 पर चार वाहन आपस में टकराए गए।

विज्ञापन


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। हालांकि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में धुंध का असर रहेगा। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया धुंध का असर मंगलवार तक रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर खुले इलाकों में पड़ेगा। अगले दो दिन हाईवे पर चलने वालों को संभलकर चलना होगा। बुधवार से मौसम साफ होने की संभावना है। रात के तापमान में कमी जारी रहेगी। अगले 15 दिन तक फिलहाल दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। हालांकि ऊंचे पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से रात का तापमान सामान्य से नीचे आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर सबसे ठंडा, न्यूनतम तापमान छह डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब में जालंधर का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अमृतसर में 6.5 डिग्री, लुधियाना में 8.5, पटियाला में 8.7, पठानकोट में 8.6, बठिंडा में 6.4, फरीदकोट में 6.0 डिग्री, गुरदासपुर में 7.0 डिग्री, बरनाला में 6.6 डिग्री, फिरोजपुर में 7.3 डिग्री, गुरदासपुर में 7.2, मोगा में 6.5 और रोपड़ में 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। 
चंद मिनट पहले वाहन से निकले फिर पलटा ट्राला
रविवार सुबह जीरा के हाईवे-54 पर घनी धुंध के चलते चार वाहन आपस में टकरा गए। इनमें तीन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। ईंटों से लदा ट्राला सड़क पर पलट गया। इस घटना में कुछ लोगों को चोटे आई है, जिन्हें सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। बठिंडा निवासी तीर्थ सिंह ने बताया कि रविवार सुबह धुंध बहुत थी। कुछ भी नहीं दिखाई नहीं दे रहा था। 

जीरा की तरफ से एक महिंदरा पिकअप गाड़ी आ रही थी। उसके पीछे आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कार में सवार लोग बाहर निकल आए। उसके चंद सेकेंड बाद ईंटों से लदा तेज रफ्तार में आ रहा ट्राला ने कार में टक्कर में मार उसके ऊपर पलट गया। इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्र है कि जब ट्राला पलटा तो उसमें कोई सवार नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। घायलों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना गुरुहरसहाए और मल्लांवाला पुलिस ने रविवार को आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed