{"_id":"6417ecddf7c5ea24570fc233","slug":"punjab-weather-news-chance-of-rain-in-punjab-for-next-two-days-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather News: पंजाब में किसानों की बढ़ सकती चिंता, अगले दो दिन बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather News: पंजाब में किसानों की बढ़ सकती चिंता, अगले दो दिन बारिश की संभावना
Mon, 20 Mar 2023 10:53 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 20 Mar 2023 10:53 AM IST
सार
मौसम विभाग के मुताबिक 20 व 21 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद 22 मार्च को पंजाब में मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा।
विज्ञापन
Punjab Weather News
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में किसानों की चिंता बढ़ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में हवाओं के साथ बारिश पड़ सकती है, इस दौरान बिजली भी चमकेगी। उधर, रविवार को सूर्य देवता के दर्शन देने के चलते पारे में 3.8 डिग्री का उछाल देखने को मिला। चंडीगढ़ 28.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पंजाब में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
मौसम विभाग के मुताबिक 20 व 21 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज गरज के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश होगी। इसके बाद 22 मार्च को पंजाब में मुख्यत: मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 23 मार्च को फिर से मौसम करवट बदलेगा और कुछ जगहों पर बारिश पड़ने की संभावना है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान पारे में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
रविवार को सूर्य देवता के दर्शन देने से पारे में शनिवार के मुकाबले 3.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। चंडीगढ़ 28.6 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा। इसके अलावा अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री, लुधियाना का 27.2, पटियाला का 27.8, पठानकोट का 28.4, बरनाला का 26.3 और फिरोजपुर का 26.9 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन