{"_id":"62b32b1e0cd06c16be71440d","slug":"punjab-weather-news-above-normal-rainfall-recorded-in-14-districts-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-मानसून: पंजाब में 30.5 एमएम हुई बारिश, नौ जिलों में रूठे बदरा, फिरोजपुर में सर्वाधिक बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-मानसून: पंजाब में 30.5 एमएम हुई बारिश, नौ जिलों में रूठे बदरा, फिरोजपुर में सर्वाधिक बरसात
Wed, 22 Jun 2022 08:17 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:17 PM IST
सार
राज्य में अच्छी बारिश के कारण बुधवार को 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 20.8 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे के दौरान अमृतसर में सबसे अधिक 49.5 एमएम बारिश हुई। गुरदासपुर में 22.5 एमएम और अन्य जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में मानसून से पहले बारिश का अच्छा असर देखने को मिला है। कुछ दिनों से लगातार बारिश का दौर चलने से पंजाब भर में 30.5 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। हालांकि 14 जिलों को छोड़कर नौ जिले ऐसे भी रहें जहां बारिश आवश्यकता के अनुरुप नहीं हो पाई। सबसे अधिक फिरोजपुर जिले में बारिश रिकॉर्ड की गई। यहां 191 फीसदी अधिक बारिश हुई।
विज्ञापन
मानसून से पहले हुई बारिश का सबसे ज्यादा अनुकूल प्रभाव राज्य के भूजल स्रोतों पर पड़ा है। पंजाब में मानसून से पहले आमतौर पर जून के अंत तक बारिश होती थी लेकिन इस बार बारिश का यह दौर 15 दिन पहले ही आ गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 30.5 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
राज्य के 23 जिलों में से 14 में या तो अधिक या सामान्य बारिश हुई है। शेष नौ जिलों में कम बारिश दर्ज की गई है। राज्य भर में बारिश को लेकर फिरोजपुर सबसे ऊपर रहां, यहां 191 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। फरीदकोट में जहां 165 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई, वहीं फाजिल्का में 31, बठिंडा में 13 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई। मोगा में सामान्य और मानसा में 70 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना और पटियाला में 79, 28 फीसदी सामान्य बारिश हुई है। बरनाला और संगरूर में 54 और 46 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
बारिश से लू में राहत
राज्य में अच्छी बारिश के कारण बुधवार को 34.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और 20.8 न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 24 घंटे के दौरान अमृतसर में सबसे अधिक 49.5 एमएम बारिश हुई। गुरदासपुर में 22.5 एमएम और अन्य जिलों में सामान्य बारिश दर्ज की गई।