फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab Vs haryana, captain amrinder singh statement on syl water issue

SYL के मुद्दे पर कैप्टन के बयान से गर्माई सियासत

Sat, 04 Apr 2015 04:48 PM IST
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़
अनिल भारद्वाज/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Apr 2015 04:48 PM IST
विज्ञापन
punjab Vs haryana, captain amrinder singh statement on syl water issue

एसवाईएल के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह के चुनौती भरे बयान ने पंजाब की सियासत में उबाल दिया है। लोकसभा में कांग्रेस पक्ष के उप नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब का और पानी बाहर गया तो माहौल बिगड़ेगा।

विज्ञापन


बता दें कि नदी जल बंटवारे का मुद्दा पंजाब में सियासी रंगत ले गया है। इस मसले पर शुरू से ही पंजाब की सियासत चलती आई है, लेकिन ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर इसे जीवंत करते हुए प्रदेश की राजनीति में उबाल ला दिया है।
विज्ञापन


इस पर चल रही बयानबाजी ने आतंकवाद के समय के जख्मों को कुरेदने का काम किया है। एसवाईएल का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया और आज भी वहीं लंबित है।

मोदी नदियों को जोड़ने की बात कर रहे

punjab Vs haryana, captain amrinder singh statement on syl water issue

आज जहां प्रदेश की लगभग सभी पार्टियों के नेता यह कह रहे हैं कि पंजाब का एक भी बूंद और पानी पंजाब से बाहर नहीं जाने देंगे, वहीं केंद्र सरकार की ओर से देशभर की नदियों को जोड़ने सहित एसवाईएल विवाद को बातचीत से हल करने के बयान दागे जा रहे हैं।

पंजाब के राजनेता शुरू से ही एकसुर में एसवाईएल का विरोध करते आ रहे हैं, वहीं प्रदेश में आतंकवाद पनपने के कारणों में यह मसला एक बड़ी वजह था। पानी के मसले पर जहां अकालियों ने 70 व 80 के दशक में मोर्चे लगाए, वहीं युवाओं ने हथियार उठा लिए थे।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सभी नदियों को जोड़ने संबंधी बयान आया तो केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने एसवाईएल मसले का हल बातचीत के जरिए करने की बात कही।

इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने स्पष्ट कहा है कि पंजाब एक बूंद और पानी किसी अन्य प्रदेश को नहीं देगा, क्योंकि राज्य के पास अतिरिक्त पानी है ही नहीं। एसवाईएल पर उमा के बयान का भी बादल ने विरोध किया है।

'कैप्टन का बयान गैर जिम्मेदाराना'

punjab Vs haryana, captain amrinder singh statement on syl water issue

हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के नदी जल संबंधी बयान को गैर जिम्मेदाराना बताया है। कहा कि हरियाणा में पानी की बेहद कमी है और इसे नदियों से अपने हिस्से का पानी मिलना ही चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शुक्रवार को पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा प्रदेश के सभी हकों को लेगी और हक लेने के लिए कभी पीछे नहीं हटेगी। एसवाईएल के पानी पर हरियाणा का हक है।

अवार्ड के अनुसार एसवाईएल का पानी लेना प्रदेश का हक बनता है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र व कांग्रेस पार्टी हमेशा इस मामले के खिलाफ रहे हैं। उनकी कोई सोच नहीं है और न ही कांग्रेस पार्टी के पास कोई ताकत है, जो एसवाईएल के पानी पर हरियाणा प्रदेश के हक को रोक सके।

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश की सरकार की सकारात्मक सोच है। इस सोच के साथ ही राज्य सरकार अंतर्राज्यीय समस्याओं और अन्य मामलों का समाधान करने के लिए हमेशा तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा प्रदेश में शांति बनाए रखना चाहती है।

'एसवाईएल पानी का मिलेगा पूरा हक'
हरियाणा के स्वास्थ्य एवं खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि एसवाईएल के पानी का पूरा हक प्रदेश के लोगों को मिलेगा। प्रदेश को अवार्ड के अनुसार एसवाईएल पानी का हक मिलना चाहिए। इस मामले को लेकर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह और कांग्रेस की नकारात्मक सोच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed