फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance team reached residence of former minister Gurpreet Singh Kangar

Punjab: पूर्व मंत्री कांगड़ के आवास पर विजिलेंस की दबिश, परिवार ने नहीं दिया सहयोग, दोबारा होगी कोठी की पैमाइश

Wed, 10 Jan 2024 09:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Jan 2024 09:40 PM IST
सार

पंजाब विजिलेंस की टीम बुधवार को पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के आवास पर पहुंची। टीम ने कोठी की पैमाइश की। मगर दो कमरों को परिवार ने नहीं खोला। इस वजह से टीम को लौटना पड़ा। अब टीम दोबारा पैमाइश करने जाएगी। पूर्व मंत्री कांगड़ पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance team reached residence of former minister Gurpreet Singh Kangar
पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़। - फोटो : फाइल

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति के आरोप में घिरे पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ के घर बुधवार को विजिलेंस की टीम पैमाइश करने पहुंची। मगर घर पर मौजूद कांगड़ के परिवार ने विजिलेंस टीम को सहयोग नहीं दिया। अब कांगड़ की कोठी की पैमाइश करने विजिलेंस टीम दोबारा जाएगी।

विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार पूर्व मंत्री कांगड़ के खिलाफ आय से अधिक संपति की शिकायत विजिलेंस को मिली थी। कई महीने से विजिलेंस कांगड़ की संपत्ति की जांच कर रही है। वहीं कई बार पूर्व मंत्री कांगड़ को विजिलेंस अपने कार्यालय में भी तलब कर चुकी है। 
विज्ञापन


बुधवार को विजिलेंस की एक टीम कोठी की पैमाइश करने अधिकारियों के साथ गांव कांगड़ स्थित पूर्व मंत्री के आवास पर पहुंची। मगर पूर्व मंत्री के परिवार ने टीम को कोई सहयोग नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार विजिलेंस को पूर्व मंत्री कांगड़ की कोठी में लगी लकड़ी और अन्य साजो समान व जमीन की पैमाइश करनी थी। सूत्रों के अनुसार विजिलेंस टीम को कोठी की पैमाइश के दौरान दो कमरे बंद मिले। इन्हें कांगड़ के परिवार ने नहीं खोला। अब विजिलेंस टीम दोबारा पूर्व मंत्री कांगड़ की कोठी में पैमाइश करने जाएगी। इस दौरान बंद कमरों की भी जांच करेगी। सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में पूर्व मंत्री कांगड़ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।


आपको बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पूर्व मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ ने अपने साथियों समेत भाजपा ज्वाइन कर ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ा दोबारा कांग्रेस में घर वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed