Chandigarh: मनप्रीत बादल की तलाश में चंडीगढ़ पहुंची विजिलेंस, मगर कोठी में नहीं मिला प्रवेश, बैरंग लौटी
विजिलेंस की टीम चंडीगढ़ स्थित मनप्रीत बादल के करीबी रिश्तेदार के निर्माणधीन घर के बाहर पहुंची लेकिन वहां पर मौजूद घर के मालिक व उनकी लीगल टीम ने कहा कि आपके पास भले ही मनप्रीत बादल के खिलाफ अरेस्ट वारंट है लेकिन हमारे घर का सर्च वारंट नहीं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्लॉट घोटाले में केस दर्ज होने के बाद 12 दिनों से भूमिगत चल रहे भाजपा के सीनियर नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल की तलाश में विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने चंडीगढ़ के सेक्टर-7 में उनके करीबी रिश्तेदार के निर्माणधीन घर पर दबिश दी। हालांकि विजिलेंस की टीम घर में नहीं जा पाई, क्योंकि जब तक टीम वहां पहुंची तो शाम हो चुकी थी। दूसरा विजिलेंस के पास घर का सर्च वारंट नहीं था। घर के मालिक के वकील भी मौके पर मौजूद रहे। मौके पर पहुंचे विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी खराब होने की वजह से दिक्कत आई थी। वह पूरी कानूनी प्रक्रिया को अपनाएंगे, टीमें केस की जांच में जुटी हुई है। उम्मीद है कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
बठिंडा जिला अदालत ने बुधवार को प्लॉट घोटाले में मनप्रीत बादल की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई तेज कर दी थी। विजिलेंस की टीमें राजस्थान के चितौड़गढ़, उत्तराखंड के देहरादून, हिमाचल प्रदेश व विभिन्न स्थानों पर जुटी हुई इसी बीच विजिलेंस को चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित मनप्रीत बादल की कोठी होने का पता चला।
विजिलेंस की टीम ने वहां दबिश देने के लिए निकली पड़ी लेकिन जैसे ही टीम बरनाला पहुंची तो उनकी गाड़ी खराब हो गई। इसके बाद निजी कार किराए पर लेकर विजिलेंस की टीम चंडीगढ़ स्थित मनप्रीत बादल के करीबी रिश्तेदार के निर्माणधीन घर के बाहर पहुंची लेकिन वहां पर मौजूद घर के मालिक व उनकी लीगल टीम ने कहा कि आपके पास भले ही मनप्रीत बादल के खिलाफ अरेस्ट वारंट है लेकिन हमारे घर का सर्च वारंट नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने विजिलेंस की टीम को अंदर जाने से रोक दिया।
मनप्रीत से जुड़ी कई अहम जानकारियां उनके पास
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि उनकी टीमें मामले की जांच में जुटी हुई। उनके पास मनप्रीत को लेकर कई अहम जानकारियां लगी हैं। उन्हें पता चला था कि सेक्टर-सात की कोठी मनप्रीत बादल की है। ऐसे में वह जांच के लिए पहुंचे थे लेकिन जांच में उन्हें पता चला कि उनके करीबी रिश्तेदार की है। विजिलेंस की टीमें जहां भी छापेमारी कर रही है, वहां पर लोकल पुलिस को साथ लेकर जा रही है।
मनप्रीत के परिवारिक सदस्य और रिश्तेदार भी रडार पर
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि मनप्रीत बादल तक पहुंचने के लिए विजिलेंस की टीमें सारी चीजों पर नजर रख रही हैं। उनके परिवारिक सदस्य और रिश्तेदार भी विजिलेंस के रडार पर हैं। उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वह हमारी टीमों की पकड़ में होंगे।