फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance got five days remand of former MLA Kushaldeep Singh Kikki Dhillon

Punjab: पांच दिन की रिमांड पर पूर्व विधायक किक्की ढिल्लों, वड़िंग बोले- कांग्रेस नेताओं पर बदले की कार्रवाई

Wed, 17 May 2023 11:10 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 17 May 2023 11:10 PM IST
सार

अदालत में विजिलेंस ने बताया कि कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के विधायक कार्यकाल (2017-22) के दौरान उनकी आय व खर्च की जांच की गई है। इसमें कईं खामियां मिली हैं। उन्होंने इस कार्यकाल में अपनी आमदनी से लगभग 245.19 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया है।

विज्ञापन
Punjab Vigilance got five days remand of former MLA Kushaldeep Singh Kikki Dhillon
पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार फरीदकोट के पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों को मजिस्ट्रेट दमनदीप कमल हीरा की अदालत में पेश किया गया। विजिलेंस ने पूर्व विधायक ढिल्लों का 10 दिन का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पांच दिन का रिमांड दे दिया है। अब 22 मई को पूर्व विधायक को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


अदालत में विजिलेंस ने बताया कि कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों के विधायक कार्यकाल (2017-22) के दौरान उनकी आय व खर्च की जांच की गई है। इसमें कईं खामियां मिली हैं। उन्होंने इस कार्यकाल में अपनी आमदनी से लगभग 245.19 प्रतिशत ज्यादा खर्च किया है। इसके अलावा किक्की ढिल्लों ने कोटकपूरा के गांव नानकसर निवासी गुरसेवक सिंह और फिरोजपुर के गांव धन्ना शहीद निवासी राजविंदर सिंह के नाम पर सादिक के गांव मुमारा में बेनामी जमीन खरीदी है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने अपने खिलाफ दर्ज केस को राजनीति से प्रेरित करार दिया और अदालत पर भरोसा जताया। किक्की ढिल्लों के वकील सतिंदरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने अदालत को अवगत करवाया है कि मामले में जरा भी सच्चाई नहीं है। विजिलेंस ने जिन दो व्यक्तियों के नाम पर बेनामी जमीन खरीदने का दावा किया गया है, उनसे ढिल्लों का कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं पर बदलाखोरी के तहत कार्रवाई: राजा वड़िंग
पूर्व विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों की पेशी के दौरान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान व गिद्दड़बाहा से विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सुखविंदर सिंह सुख सरकारिया, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, भारत भूषण आशु, कुलबीर जीरा, जसविंदर सिंह सिखांवाला, अजयपाल सिंह संधू, दर्शन सिंह ढिलवां समेत तमाम कार्यकर्ता फरीदकोट अदालत पहुंचे। 


राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य की आप सरकार बदलाखोरी की नीति के तहत कांग्रेस नेताओं पर झूठे केस दर्ज कर रही है। जब केंद्रीय एजेंसियों द्वारा आप नेताओं से पूछताछ की जाती है तो यह कहते हैं कि भाजपा बदलाखोरी कर रही है और पंजाब में यह खुद विजिलेंस के माध्यम से अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रहे हैं। विजिलेंस ने एक दिन पहले जांच में शामिल होने का बहाना बनाकर किक्की ढिल्लों को अपने दफ्तर में बुलाया और धोखे से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी ने ढिल्लों की गिरफ्तारी के विरोध में मिनी सचिवालय में धरना भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed