फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Vigilance Bureau starts investigation against Amrinder Singh Raja Warring

Punjab: अब विजिलेंस के रडार पर राजा वड़िंग, दस्तावेज खंगाल रही एजेंसी, 100 करोड़ के घोटाले की आशंका

Wed, 13 Sep 2023 08:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 13 Sep 2023 08:38 PM IST
सार

कुछ दिन पहले सीएम मान ने राजा वड़िग से कहा था कि ‘कुछ दिन इंतजार कर लीजिए, आपके ऊपर भी बड़ी कार्रवाई होगी।’ इस मामले में मुख्यमंत्री मान का कहना था कि दूसरे राज्यों के लोग बस की बॉडी लगवाने पंजाब आते हैं लेकिन राजा वड़िंग राजस्थान जाकर बस की बॉडी लगवा रहे थे।

विज्ञापन
Punjab Vigilance Bureau starts investigation against Amrinder Singh Raja Warring
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : @RajaBrar_INC

विस्तार

कांग्रेस के पंजाब प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व परिवहन मंत्री अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर प्रदेश की बसों की चेसिस राजस्थान से महंगे दाम पर लगवाने के आरोपों के बाद वह विजिलेंस ब्यूरो के रडार पर आ गए हैं। राज्य सरकार ने अंदरखाते विजिलेंस ब्यूरो को राजा वड़िंग के खिलाफ जांच करने का आदेश दिया है। विजिलेंस अब परिवहन विभाग के दस्तावेज खंगालने में जुटी है। राजा वड़िंग को साल 2021 में चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट में परिवहन मंत्री बनाया गया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में राजा वड़िंग ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर राजस्थान और हरियाणा के लोगों को पंजाब में सरकारी नौकरियां देने का आरोप लगाया था। मानसा में भर्ती किए गए सात सब-इंस्पेक्टरों में से छह हरियाणा निवासी होने का मामला सामने आने के बाद वड़िंग ने सरकार पर पंजाबियों की अनदेखी का आरोप लगाया था। इसके जवाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी वड़िंग पर पंजाब की बसों की बॉडी महंगे दाम पर राजस्थान में बनवाने और उनकी फिटिंग भी राजस्थान में ही कराने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


तब सीएम मान ने राजा वड़िग से कहा था कि ‘कुछ दिन इंतजार कर लीजिए, आपके ऊपर भी बड़ी कार्रवाई होगी।’ इस मामले में मुख्यमंत्री मान का कहना था कि दूसरे राज्यों के लोग बस बॉडी लगवाने पंजाब आते हैं लेकिन राजा वड़िंग राजस्थान जाकर बस बॉडी लगवा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजिलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल दस्तावेजों की जांच शुरू की गई है। अगर किसी तरह की धांधली सामने आती है तो विजिलेंस आगे कार्रवाई करेगी। ब्यूरो के पास उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार राजा वड़िंग के कार्यकाल में पंजाब रोडवेज के लिए 841 बसों की खरीद की गई जिनकी बॉडी (चेसिस) राजस्थान में बनवाई गई और उनकी फिटिंग का ठेका भी जयपुर की एक कंपनी को दिया गया। 

प्रत्येक बस की चेसिस 26 लाख रुपये में खरीदी गई। ब्यूरो को आशंका है कि इस खरीदारी में कमीशन का बड़ा खेल हुआ है। जिस दाम पर चेसिस खरीदी गईं, यह उसका बाजार भाव है जबकि 841 चेसिस की थोक खरीद में निर्माता कंपनी से कीमत में कोई छूट न लेना, यह संदेह पैदा करता है कि प्रत्येक चेसिस की खरीद में लाखों की कमीशनखोरी हुई है।

इसके अलावा, 841 बसों की चेसिस की फिटिंग का काम भी जयपुर की बीएमएमएस कंपनी को प्रति चेसिस 11.98 लाख रुपये की दर से दिया गया, जबकि पंजाब में उस दौरान चेसिस फिटिंग करने वाली कंपनियां इससे काफी कम दाम में यह काम कर रही थीं। विजिलेंस ने पाया है कि राजा वड़िंग ने परिवहन मंत्री रहते पंजाब में सेमी डीलक्स बस चेसिस की फिटिंग 6-7 लाख में और साधारण बस चेसिस की फिटिंग 4-5 लाख रुपये में हो जाती थी। इसके बावजूद राजस्थान की कंपनी को 11.98 लाख रुपये प्रति चेसिस के हिसाब से पैसा देकर फिटिंग कराई गई, जिससे पंजाब परिवहन विभाग को करीब 100 करोड़ रुपये का चूना लगा है।

अपने चहेतों को भारी संख्या में रूट परमिट बांटने का भी आरोप

परिवहन मंत्री रहते राजा वड़िंग पर एक अन्य आरोप निजी ऑपरेटरों और अपने चहेतों को भारी संख्या में रूट परमिट बांटे जाने का भी लगा है। विजिलेंस ब्यूरो इस मामले की भी जांच कर रहा है, जिसके लिए परिवहन विभाग के उन परमिटों का ब्योरा मांगा गया है, जो वड़िंग के कार्यकाल में जारी किए गए थे।

आप की सरकार बनने के बाद ही मामला आया था चर्चा में

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही यह मामला चर्चा में आ गया था, जब आप सरकार के तत्कालीन परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने खुले तौर पर आरोप लगाया था कि राजा वड़िंग के मंत्री रहते बसों की बॉडी खरीदने और लगाने में बड़ा घोटाला हुआ है। भुल्लर ने इस मामले में जांच के आदेश भी जारी किए थे लेकिन यह मामला आगे नहीं बढ़ सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed