{"_id":"340142816e8d0ca634f7f75c94ae21c7","slug":"punjab-university-student-leaders-in-haryana-assembly-elecyions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा चुनावी रण में उतरे पीयू छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा चुनावी रण में उतरे पीयू छात्र नेता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 15 Sep 2014 01:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में 15 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संगठनों के नेताओं ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अगले हफ्ते से पीयू के विभिन्न छात्र संगठन हरियाणा में अपनी पार्टियों के चुनाव के लिए निकल पड़ेंगे। इस साल स्टूडेंट काउंसिल में तीन पद जीतने वाली एनएसयूआई के छात्र नेताओं को कांग्रेस नेताओं ने प्रचार के लिए खास तौर से बुलाया है।
प्रधान पद पर जीते गोहाना निवासी दिव्यांशु और जनरल सेक्रेटरी अंकुर सहरावत जींद में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। उधर, एनएसयूआई के सीनियर नेता मनोज लुबाणा को पंचकूला और कालका विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
उधर, इंडियन नेशनल स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (इनसो) के छात्र नेता अनिल घनघस और सोमबीर सिंह भी इनेलो के लिए विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। इनसो ने चुनाव की तैयारियों के लिए पूरी टीम तैयार की है।
विज्ञापन