फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab University sports director dies due to heart attack

पंजाब यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कोरोना को भी हरा चुके थे

Mon, 12 Oct 2020 12:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 12:15 PM IST
विज्ञापन
Punjab University sports director dies due to heart attack
खेल निदेशक परमिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब यूनिवर्सिटी में रविवार को उस समय शोक की लहर दौड़ गई जब स्पोर्ट्स डायरेक्टर डॉ. परमिंदर सिंह आहलुवालिया का 58 वर्ष की आयु में निधन हो गया। डॉ. परमिंदर को हाल ही में कोरोना भी हुआ था, जिसे उन्होंने मात दे दी थी। सोमवार को उनका क्वारंटाइन समय भी पूरा हो रहा था, लेकिन अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मिलनसार और शांत प्रवृत्ति के धनी डॉ. परमिंदर कैंपस में प्रसिद्ध थे। वह अपने पीछे पत्नी, बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। उन्होंने वर्ष 2015 में पीयू में स्पोर्ट्स डायरेक्टर का पद संभाला था। उन्होंने पीयू को खेल की दुनिया में टॉप पर लाने के लिए हरसंभव प्रयास किया।
विज्ञापन


उनके कार्यकाल में पीयू ने लगातार दो साल माका ट्राफी भी हासिल किया। आहलुवालिया खिलाड़ियों को हरसंभव सुविधा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने में हमेशा आगे रहते थे। हर समय खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए विभागीय साथियों के साथ मिलकर योजना बनाते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू का खेल विभाग का सितारा खो दिया
एक ऐसा साथी खो दिया है जो हर समय साथ खड़े रहते थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में पीयू के लिए जो कार्य किया सराहनीय है। डॉ. परमिंदर निधन से पीयू ने खेल का मजबूत स्तंभ खो दिया है।

- प्रोफेसर राजकुमार, पीयू वीसी

कोचों और एसोसिएशनों ने जताया दुख

डॉ. परमिंदर सिंह के न रहने पर सिटी के हर खेल के काचों और खेल एसोसिएशनों ने दुख जताया है। कोचों ने कहा कि उन्हें अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि परमिंदर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed