फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university prof reena bhasin son shashank dead in air india plane

विमान में चंडीगढ़ की प्रोफेसर के बेटे की तबीयत बिगड़ी, मौत

Sun, 12 Jul 2015 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली/चंडीगढ़ Updated Sun, 12 Jul 2015 08:44 AM IST
विज्ञापन
punjab university prof reena bhasin son shashank dead in air india plane

एयर इंडिया के विमान में चंडीगढ़ की प्रोफेसर के बेटे की तबीयत बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हुई, जब विमान रनवे पर उड़ान भरने के लिए तैयार खड़ा था।

विज्ञापन


मृतक का नाम शशांक बताया जा रहा है। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही पायलट विमान को वापस लाए और शशांक को एयरपोर्ट के डॉक्टर्स के पास ले जाया गया, जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


शशांक पंजाब यूनिवर्सिटी के पत्राचार विभाग की प्रोफेसर रीना भसीन के इकलौते पुत्र थे। वे दिल्ली में रहकर जॉब कर रहे थे। प्रो.रीना भसीन की दो बेटियां भी हैं, जिनमें से एक विदेश में रहती हैं। उन्हें भाई की मौत की सूचना दे दी गई है। खबर की सूचना मिलते ही प्रो.रीना भसीन दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उड़ान से पहले शशांक ने की थी तबीयत खराब होने की शिकायत

punjab university prof reena bhasin son shashank dead in air india plane

मिली जानकारी के अनुसार, फ्लाइट संख्या एआई 887 सुबह दस बजे दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। फ्लाइट में शशांक भी सवार थे। विमान के उड़ान भरने से पहले ही भसीन ने बेचैनी और तबीयत खराब होने की शिकायत की, जिसके बाद विमान के क्रू मेंबर ने इसकी सूचना पायलट को दी।

पॉयलट ने एटीसी को इस घटना की जानकारी दी। फिर एटीसी के निर्देश पर विमान को रनवे से वापस टैक्सी-वे लाया गया। उन्हें तुरंत इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के डॉक्टरों के हवाले कर दिया गया। फिर अस्पताल ले जाया गया,जहां उनकी मौत हो गई।

इस संबंध में एयर इंडिया का कहना है कि यात्री की मौत फ्लाइट में नहीं हुई है। विमान के उड़ान भरने से पहले ही शशांक ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी। शशांक को डॉक्टरों के हवाले करने के बाद विमान को सुबह 11 बजकर 40 मिनट पर दोबारा मुंबई के लिए रवाना किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed