फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university_neelam man singh_chandigarh

'आसान नहीं है नाटक का मंचन करना'

Sat, 04 Jan 2014 05:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jan 2014 05:51 PM IST
विज्ञापन
punjab university_neelam man singh_chandigarh
आपने नाटक खूब देखे होंगे पर शायद ही एक नाटक के पीछे छुपी अथक मेहनत से आपका वास्ता पड़ा हो। दो घंटे के एक नाटक के लिए कलाकार से लेकर स्टेज डिजाइन करने वाले तक एक माह तक पसीना बहाते हैं। मंच सज्जा करने वालों की माने तो नाटक की सफलता का दारोमदार इसी पर होता है।
विज्ञापन


पंजाब यूनिवर्सिटी के थिएटर डिपार्टमेंट की पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ रंगकर्मी नीलम मान सिंह ने कहा कि डिजाइन नाटक का अहम हिस्सा है। कैरेक्टर हमेशा स्पेस के संग रिश्ता बनाते हैं।
विज्ञापन


टेक्सचर के लिहाज से ही मंच को तैयार किया जाता है। उसी तरह से आब्जेक्ट लगाए जाते हैं। स्टेज डिजाइन करते वक्त नाटक की थीम देखनी होती है। कैरेक्टर में क्या बदलाव आ रहे हैं और उसको देखना आवश्यक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंच सज्जा के दौरान नाटक की बैकग्राउंड जरूरी है। कमेडी नाटक है तो चमकदार रंग इस्तेमाल किए जाते हैं। ट्रेजडी नाटक है तो गहरे रंग का इस्तेमाल होता है। नाटक चिंताओं से भरा है तो उसमें टेक्सचर खुरदरा सा होता है।

वरिष्ठ रंगकर्मी केवल धालीवाल ने कहा कि सारा थीम नाटक पर होता है। नाटक ऐतिहासिक है या मुगल पीरियड का है तो उसकी आर्ट्स होंगी, ऐतिहासिक सीढ़ियां होंगी।

कई स्थितियां ऐसी होती हैं कि नाटक का स्टेज कपड़ों से भी तैयार किया जाता है। अब कई नाटक ऐसे भी हैं जिनमें मॉडर्न रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।

अलंकार थिएटर ग्रुप के निदेशक चक्रेश ने कहा कि स्टेज सजाने के लिए कबाड़ का सामान सबसे ज्यादा उपयोगी होता है। डिजाइनर्स के पास इतनी जगह नहीं होती है कि वह सामान रखें।


इसीलिए कबाड़ियों से सामान खरीदते हैं और फिर उसका उपयोग करके उनको ही बेच देते हैं। उन्होंने कहा कि काफी सामान तो आर्टिस्टों के घर से आता है। टेबल वगैरा की जरूरत होती है तो कबाड़ी से ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed