फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Super League: Minerva Football Club won 1-0

पंजाब सुपर लीग : मिनर्वा फुटबॉल क्लब 1-0 से जीता

Fri, 08 Jan 2021 02:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 02:32 AM IST
विज्ञापन
Punjab Super League: Minerva Football Club won 1-0
गोल करने का प्रयास करता खिलाड़ी। - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पंजाब सुपर लीग के एक अहम मुकाबले में मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब ने यूएफसी की टीम को 1-0 से मात दी। पंजाब फुटबॉल लीग का यह मुकाबला गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (जीएनडीयू) अमृतसर के फुटबॉल मैदान पर खेला गया। इस मैच में दोनों टीमों ने गोल करने के लिए पहले ही हॉफ में एक-दूसरे पर दबाव बनाना शुरू कर दिया था, लेकिन कोई भी टीम इसमें कामयाब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब की टीम इस मुकाबले में अनवर अली की कप्तानी में खेल रही थी। हॉफ समय तक दोनों टीमें बिना गोल किए 0-0 की बराबरी पर रही। दूसरे हॉफ में भी दोनों टीमें गोल की तलाश में रही, लेकिन मौका जल्द ही मिनर्वा अकादमी फुटबॉल टीम के श्रैयस वीजे के हाथ लगा और इस खिलाड़ी ने बिना देर किए फुटबॉल को गोल पोस्ट में डालते हुए अपनी टीम को इस मुकाबले में 1-0 से जीत दिला दी। इस जीत के साथ मिनर्वा अकादमी फुटबॉल क्लब को 3 अंक हासिल हुए। इसके साथ ही मिनर्वा ने पंजाब सुपर लीग में लगातार दो मुकाबलों में जीत दर्ज की। मिनर्वा अकादमी का अब अगला मुकाबला अपने गृह मैदान पर 13 जनवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed