{"_id":"634534f8ade2b62cf90a96a4","slug":"punjab-state-police-complaint-authority-summoned-special-dgp-sharad-satya-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: स्पेशल डीजीपी तलब, AIG आशीष कपूर पर लगे उगाही के आरोप की नहीं की थी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: स्पेशल डीजीपी तलब, AIG आशीष कपूर पर लगे उगाही के आरोप की नहीं की थी जांच
Tue, 11 Oct 2022 02:49 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 11 Oct 2022 02:49 PM IST
सार
पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी ने हिरासत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी अधिकारी पर उगाही का भी आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी शरद सत्य चौहान की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब स्टेट पुलिस कंप्लेंट अथॉरिटी (एसपीसीए) ने एआईजी आशीष कपूर से जुड़े दुष्कर्म व उगाही के मामले की जांच कर रही एसआईटी के प्रमुख स्पेशल डीजीपी शरद सत्य चौहान को तलब किया है। उन्हें एसपीसीए को जवाब देना होगा कि उगाही के मामले की जांच क्यों नहीं की गई।
विज्ञापन
पीड़िता ने शिकायत दी थी कि आरोपी अधिकारी ने हिरासत में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके साथ ही पीड़िता ने आरोपी अधिकारी पर उगाही का भी आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए डीजीपी ने स्पेशल डीजीपी शरद सत्य चौहान की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। पीड़िता के अनुसार पुलिस ने केवल दुष्कर्म के मामले में जांच की थी और अदालत में क्लोजर रिपोर्ट की सिफारिश की थी। उगाही के मामले की कोई जांच नहीं की गई। एसपीसीए ने अधिकारी को भेजे नोटिस में पूछा है कि क्या उगाही के मामले की अलग से जांच जरूरी है। चौदह अक्तूबर को एसआईटी के प्रमुख या उनके प्रतिनिधि को एसपीसीए के सामने पेश होकर जांच लेकर अपनी स्थिति साफ करनी होगी।
विज्ञापन
एआईजी आशीष कपूर को विजिलेंस ब्यूरो ने एक करोड़ रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह इस समय रिमांड पर चल रहे हैं। मंगलवार को विजिलेंस द्वारा उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन