फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab safest state for business says CM Capt Amarinder Singh

भारत-जापान निवेश सम्मेलन : अमरिंदर सिंह बोले- पंजाब में बनाऊंगा छोटा जापान, व्यापार के लिए राज्य सबसे सुरक्षित

Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 17 Apr 2021 12:04 AM IST
सार

इनवेस्ट पंजाब के जापान डेस्क द्वारा पंजाब में निवेश के मौके तलाशने के लिए टोक्यो के भारतीय दूतावास के सहयोग से करवाए भारत-जापान निवेश सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब व्यापारिक गतिविधियां चलाने के पक्ष से सबसे सुरक्षित स्थान है।

विज्ञापन
Punjab safest state for business says CM Capt Amarinder Singh
कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को पंजाब में ‘छोटा जापान’ बनाने का विचार पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य में मौजूदा समय में 100 से अधिक जापानी कंपनियों के साथ सहयोग को और आगे लेकर जाएंगे। 

विज्ञापन


इनवेस्ट पंजाब के जापान डेस्क द्वारा पंजाब में निवेश के मौके तलाशने के लिए टोक्यो के भारतीय दूतावास के सहयोग से करवाए भारत-जापान निवेश सम्मेलन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने वर्चुअल तौर पर संबोधन करते हुए कहा कि पंजाब व्यापारिक गतिविधियां चलाने के पक्ष से सबसे सुरक्षित स्थान है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- हरियाणा का पहला मामला : जन्म के तुरंत बाद नवजात मिला कोरोना पॉजिटिव, 10 अस्पतालों ने नहीं की डिलिवरी
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां बीते 30 वर्षों के दौरान न तो कोई लॉकआउट और न ही कोई हड़ताल देखने को मिली है। भारत सरकार ने इनवेस्ट पंजाब को चोटी की कारगुजारी करने वाली प्रांतीय निवेश प्रोमोशन अथॉरिटी घोषित किया गया है और यहां जापान डेस्क की स्थापना भी की गई है, जिससे राज्य में निवेश करने के इच्छुक जापानी निवेशकों की मदद की जा सके। 

इस मौके पर इनवेस्टमेंट प्रोमोशन विभाग के प्रमुख सचिव आलोक शेखर ने जापान और पंजाब के बीच द्विपक्षीय संबंध स्थापित करने के लिए पंजाब सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न पहल के बारे में जानकारी दी और चीन छोड़ रही जापानी कंपनियों के सामने पंजाब को एक आकर्षक जगह के तौर पर पेश किया। इनवेस्ट पंजाब के सीईओ रजत अग्रवाल ने राज्य में जापानी कंपनियों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के मौकों के बारे में प्रेजेंटेशन दी। 


राजपुरा में जापानी औद्योगिक टाउनशिप के लिए देंगे 1000 एकड़ जमीन
जापानी उद्योगों को पंजाब में निवेश का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच कृषि, फूड प्रोसेसिंग, टेक्निकल टेक्स्टाइल, इंजीनियरिंग, फार्मा और मेडिकल उपकरण व कौशल विकास के क्षेत्र में हिस्सेदारी की काफी संभावना है। उन्होंने यह बात भी दोहराई कि राज्य में जापानी औद्योगिक टाउनशिप के विकास के लिए राजपुरा के नजदीक 1000 एकड़ जमीन भी मुहैया करवाई जाएगी। 

अपने उद्घाटन भाषण में जापान में भारतीय राजदूत संजय वर्मा ने पंजाब को भारत के सबसे खुशहाल राज्यों में से एक के तौर पर पेश किया, जो अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के लिए प्राथमिक निवेश स्थान भी है। मुख्य सचिव विनी महाजन ने कहा कि पंजाब में निवेश समर्थक माहौल के साथ पंजाब सरकार को 80,000 करोड़ रुपये के निवेश मिले हैं।

यह भी पढ़ें- वीकेंड लॉकडाउन : सभी जिम व स्पा बंद, शादी में मेहमानों की संख्या भी सीमित, पढ़ें- क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed