{"_id":"628faa4dcaf26e4d8e450c5a","slug":"punjab-sacked-health-minister-vijay-singla-came-under-ed-target","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: ED के निशाने पर बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, जांच हुई शुरू, मामले को धन शोधन से जोड़कर देख रही एजेंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: ED के निशाने पर बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, जांच हुई शुरू, मामले को धन शोधन से जोड़कर देख रही एजेंसी
Fri, 27 May 2022 01:28 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 27 May 2022 01:28 AM IST
सार
सिंगला प्रकरण को लेकर ईडी के सूत्रों ने हाल ही में अवैध रेत खनन में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी का हवाला दिया। ईडी ने इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत इसमें हनी की गिरफ्तारी की थी।
विज्ञापन
डॉक्टर विजय सिंगला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निशाने पर आ गए हैं। ईडी ने इस पूरे प्रकरण को धन शोधन निवारण अधिनियम से जोड़कर जांच शुरू कर दी है। ईडी अभी तक स्टिंग ऑपरेशन में रिकॉर्ड की गई ऑडियो क्लिप को महत्वपूर्ण सबूत बता रही है। प्राथमिक जांच के लिए सिंगला के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी का भी ईडी के अधिकारी अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
ईडी के निशाने पर आने के बाद पंजाब के बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक स्टिंग ऑपरेशन के दौरान रिकॉर्ड की गई ऑडियो क्लिप, जिसमें सिंगला के विशेष अधिकारी (ओएसडी) को मंजूर सरकारी निविदाओं पर शुकराना (कमीशन) मांगते हुए सुना गया है, जांच के लिए महत्वपूर्ण सबूत है।
विज्ञापन
सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यदि कोई ठेकेदार ऑडियो क्लिप में सरकारी ठेके देने के बदले में भुगतान किए जाने को लेकर बात कर रहा है तो यह मामला प्रवर्तन निदेशालय के अंतर्गत आता है। ईडी ऐसे मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर सकती है। अब सिंगला के मामले में भी मंत्री के ओएसडी ने ठेकेदार से करोड़ों रुपये की मोटी रकम की मांग की थी और सौदा रुपये में किया गया।
विज्ञापन
चन्नी के भतीजे हनी प्रकरण का दिया हवाला
सिंगला प्रकरण को लेकर ईडी के सूत्रों ने हाल ही में अवैध रेत खनन में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी का हवाला दिया। ईडी ने इस मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत इसमें हनी की गिरफ्तारी की थी। ईडी सूत्रों ने कहा कि 2018 में दर्ज प्राथमिकी में हनी का नाम तक नहीं था। हालांकि हनी ने बाद में ईडी के सामने स्वीकार किया कि उसने अवैध रेत खनन और अधिकारियों के तबादले से पैसा कमाया है।