फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's youth being Drug addicted

उड़ता और उजड़ता पंजाबः एक ओर नशा और दूसरी ओर विदेशी के मोह ने किया बर्बाद

Sun, 15 Jul 2018 01:37 PM IST
पंचकुला से अंजू जुनेजा
पंचकुला से अंजू जुनेजा Updated Sun, 15 Jul 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Punjab's youth being Drug addicted
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब में सरकारें बदली, पर पंजाब की किस्मत नहीं बदली। आज भी पंजाब के लोगों का कबूतरबाजों द्वारा ठगा जाना नहीं थमा और न ही पंजाबियों का नशाग्रस्त होना। पंजाब का युवा इन दोनों ही तरीकों से उड़ता हुआ और उजड़ता चला जा रहा है। एक वक्त था, जब हर बड़ा खिलाड़ी और हर खूबसूरत गठीला अभिनेता पंजाबी हुआ करता था। फौज में भी पंजाबियों का पूरा दबदबा था। लेकिन अब तो लगता है कि हर बच्चे में पैदा होते ही दो सपने भर दिए जाते हैं- वीडियो या वीजा। या तो बड़े होकर म्यूजिक वीडियो रिकॉर्ड करवानी है या फिर वीजा लगवाकर, शादी करके या कैसे भी एनआरआई बनना है।
विज्ञापन


यहां के युवा विफलता का खालीपन अपनी नसों में नशा भरकर मिटाते हैं। सरकार कोई भी हो, जब तक खरीदार हैं, तब तक बाजार है और जब तक बाजार है, तब तक व्यापार है। जब तक व्यापार मुनाफे में है, तब तक दरबार भी हिस्सेदार है। पंजाब इस वक्त नींव से खोखला है। वहां सबसे पहले खेल, शिक्षा, रोजगार और चरित्र निर्माण आदि पर काम करना होगा। साथ ही दूसरे देश के एयरपोर्ट पर जहाज से उतरने को किसान के बेटे की परम प्राप्ति की सोच के प्रचार-प्रसार को रोककर गांव की महकती संस्कृति को बढ़ावा देना होगा।
विज्ञापन


लेकिन सरकार की नीतियां तब तक काम नहीं कर सकतीं, जब तक पंजाबी विदेश और नशे के तिलस्मी बादलों की उड़ान का मोहभंग कर अपनी धरती पर पैर जमाना नहीं सीखते। आखिर विदेशों में मजदूरी करने से अपने गांव में मेहनत करना कैसे निम्न स्तर का हो सकता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed