फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's two youths died due to drug overdose in Sirsa of Haryana

कर्फ्यू के बीच पंजाब से हरियाणा पहुंचे दो युवक, वहां नशे की ओवरडोज ली और फिर चली गई जान

Tue, 21 Apr 2020 08:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रोड़ी (सिरसा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Punjab's two youths died due to drug overdose in Sirsa of Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब से गांव रोड़ी में अपने दोस्त से मिलने आए दो युवकों की नशे की ओवरडोज के कारण मौत हो गई। दोनों युवक सुबह कमरे में मृत मिले। मौत की सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर उनके परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस ने एक व्यक्ति तथा अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस में तैनात एसआई मानसा निवासी सुरेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उसके लड़के अमृत पाल सिंह (18) और उसके दोस्त कोटड़ा निवासी हरप्रीत सिंह (19) बठिंडा में एक साथ आइलेट्स की पढ़ाई की थी। अमृतपाल 19 अप्रैल को बाइक पर सवार होकर कोटड़ा में हरप्रीत के पास पढ़ाई के सिलसिले में मिलने गया था। जिसके बाद उसने दूसरे दिन अपने बेटे को फोन पर घर आने बारे में पूछा तो उसने जवाब दिया कि वह हरप्रीत के साथ उसके खेत में है और शाम तक घर लौट आएगा। 
विज्ञापन


सुरेंद्र पाल के अनुसार उसने जब दोबारा फोन किया तो उसके बेटे ने बार-बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया। जिसके बाद किसी अनहोनी की आशंका के चलते वह अपनी पत्नी के साथ कोटड़ा पहुंचा। जहां उन्हें सूचना मिली कि हरप्रीत और अमृतपाल दोनों हरियाणा के गांव रोड़ी निवासी सुरेंद्र सिंह नामक व्यक्ति के पास गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरेन्द्र पाल के अनुसार जब उन्होंने रोड़ी में सुरेंद्र के घर पहुंचकर उससे दोनों लड़कों के बारे में पूछा तो उसने कोई जानकारी होने से इनकार कर दिया। संदेह होने पर सुरेंद्र पाल ने जब कमरा खोलकर देखा तो हरप्रीत और अमृतपाल दोनों के मुंह ढके हुए थे और वे बेड पर बेहोश अवस्था में पड़े थे। उनके पास ही सीरिंज पड़ी हुई थी। दोनों युवकों को परिजनों ने सरदूलगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। सुरेंद्र पाल के अनुसार रोड़ी निवासी सुरेंद्र द्वारा हरप्रीत और अमृतपाल को नशे की ओवरडोज देने के कारण उनकी मौत हुई है।

शाम को ठहरे थे, रात को मिले दोनों मृत

सामने आया है कि मानसा निवासी अमृतपाल अपने सहपाठी कोटड़ा निवासी हरप्रीत से रविवार को कोटड़ा में मिलने आया था। जिसके बाद सोमवार बाद दोपहर दोनों दोस्त बाइक पर सवार होकर कोटड़ा से रोड़ी में सुरेन्द्र के घर पहुंचे। बताया जा रहा है कि हरप्रीत और रोड़ी निवासी सुरेन्द्र दोनों की दोस्ती थी।

जबकि अमृतपाल हरप्रीत के साथ पहली बार सुरेंद्र के घर रोड़ी आया था। जहां दोनों शाम वापस जाने की बजाए सुरेन्द्र के घर ही सो गए। वहीं अमृतपाल और हरप्रीत की तलाश में जब दोनों के पिता रोड़ी पहुंचे तो उन्होंने सुरेन्द्र के घर के बाहर बाइक खड़ी देखकर दरवाजा खुलवाकर दोनों युवकों के बारे में पूछा तो सुरेन्द्र ने आनाकानी शुरू कर दी।

जब सुरेंद्र के घर की तलाशी ली और बाहर से बंद एक कमरे को खोलकर देखा तो दोनों बेड पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। दोनों के पास सीरिंज भी पड़ी हुई थी। दोनों युवकों को जब सरदूलगढ़ के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया तो उन्हें चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतकों के परिजनों ने रोड़ी थाना में शिकायत दर्ज करवाई। 

ऑवरडोज देकर मारा है हमारे बेटों को

अमृतपाल के पिता एसआई सुरेन्द्र पाल सिंह और हरप्रीत के पिता हरबंस सिंह दोनों ने रोड़ी निवासी सुरेन्द्र पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि दोनों युवकों को सुरेंद्र ने नशे की ओवरडोज दी। जिसके कारण दोनों की मौत हुई है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करते हुए आरोपी सुरेंद्र के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मृतक दोनों अविवाहित थे। अमृतपाल कनाडा जाने का इच्छुक था तो वहीं हरप्रीत न्यूजीलैंड जाने का इच्छुक था। दोनों ने विदेश जाने के लिए अपनी फाइलें लगा रखी थी। 

पुलिस ने मृतक अमृतपाल के पिता सुरेन्द्र पाल सिंह के बयान पर रोड़ी निवासी सुरेन्द्र और अन्य लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। युवकों की मौत नशे की ऑवरडोज के कारण होना सामने आ रहा है। शवों को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपित सुरेन्द्र की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा ये भी जांच की जा रही है कि आरोपित सुरेन्द्र के साथ इस मामले में कौन-कौन संलिप्त थे।  - जगदीश जोशी, एसएचओ (रोड़ी)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed