फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab roadways strike Contract workers will talks with CM Amarinder Singh today

हड़ताल: पंजाब में सिर्फ 200 सरकारी बसें ही सड़कों पर दौड़ीं. कैप्टन के फार्म हाउस का घेराव टाला, आज होगी बातचीत

Wed, 08 Sep 2021 03:23 AM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद, लुधियाना/चंडीगढ़/ पठानकोट/बठिंडा (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद, लुधियाना/चंडीगढ़/ पठानकोट/बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 03:23 AM IST
सार

आमजन को यात्रा के दौरान असुविधा न हो इसके लिए प्राइवेट बसों का संचालन जारी रहेगा। सभी निजी बसों को स्टैंड के भीतर से ही संचालित किया जा रहा है। बता दें कि छह सितंबर से पंजाब में पनबस, रोडवेज और पीआरटीसी के संविदाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बुधवार को कर्मचारी नेताओं की मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से बातचीत होगी। 

विज्ञापन
Punjab roadways strike Contract workers will talks with CM Amarinder Singh today
पंजाब में रोडवेज की हड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के संविदा कर्मियों ने मंगलवार को भी सरकारी बसें नहीं चलने दीं। हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के वार्ता के आमंत्रण के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने सिसवां फार्म हाउस का घेराव टाल दिया। 

विज्ञापन


कर्मचारियों ने पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के 27 डिपो में 2000 से अधिक बसों को खड़ा कर दिया है। केवल 200 बसें सड़कों पर दौड़ीं जिसके कारण यात्रियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यूनियन नेताओं का कहना है कि बुधवार को यूनियन नेताओं की सीएम के साथ बैठक है। इस बैठक में कोई नतीजा नहीं निकलता तो वे अगले संघर्ष का एलान कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बुधवार को भी बसें नहीं चलेंगी। स्थानीय स्तर पर यूनियन नेता मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करेंगे। पंजाब रोडवेज पनबस-पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन लुधियाना डिपो प्रधान शमशेर सिंह ढिल्लों ने बताया कि बीते दो दिन की हड़ताल के कारण परिवहन विभाग को आठ करोड़ रुपये की चपत लगी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं मुख्य मांगें  

  • सभी संविदा कर्मियों को नियमित किया जाए
  • 10 हजार नई बसों को शामिल किया जाए
  • छोटे आरोपों में बर्खास्त कर्मियों की बहाली

पंजाब रोडवेज की हड़ताल को हरियाणा के कर्मचारियों का समर्थन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, पनबस के सभी कच्चे कर्मचारियों की छह सितंबर से शुरू अनिश्चितकाल हड़ताल का समर्थन किया है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह बधाना व महासचिव सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि पंजाब सरकार की निजीकरण नीतियों के तहत कच्चे कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।



पंजाब में तीनों रोडवेज की मिलाकर बुहत कम बसें हैं। कुल कर्मचारियों मे केवल 10 प्रतिशत कर्मचारी पक्के हैं, शेष 90 प्रतिशत कर्मचारी कच्चे हैं। कच्चे कर्मचारियों को 10 वर्ष की सेवा पूरी होने के बावजूद पक्का नहीं किया जा रहा। उनकी मांग है कि पंजाब सरकार कच्चे कर्मचारियों के नेताओं से बातचीत कर तमाम मांगों को पूरा करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed