{"_id":"65c9c33fe4e0afb10702844d","slug":"punjab-roads-completely-sealed-in-dabwali-due-to-kisan-andolan-2024-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान आंदोलन: डबवाली में पंजाब के रास्ते पूरी तरह से सील, अलर्ट पर अस्पताल, डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान आंदोलन: डबवाली में पंजाब के रास्ते पूरी तरह से सील, अलर्ट पर अस्पताल, डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगी
Mon, 12 Feb 2024 12:38 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 12 Feb 2024 12:38 PM IST
सार
हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में प्रशासन ने पंजाब को जाने वाली सड़कों को अवरुद्ध कर दिया है। इस वजह से क्षेत्र में बस सेवा भी प्रभावित हुई है। वहीं अस्पताल अलर्ट हैं। डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। पांच एंबुलेंस को भी आपात स्थिति को ध्यान में रखकर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
सिरसा में पंजाब को जाने वाले रास्ते सील।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुलिस प्रशासन ने डबवाली बॉर्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है। मलौठ रोड और बठिंडा रोड पर कंपनियों को तैनात किया गया है। ऐसे में दोनों रोड से पंजाब से संपर्क पूरी तरह से कट गया है। हालांकि अभी किसानों का पहुंचने का सिलसिला शुरू नहीं हुआ है। वहीं आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन व अन्य कंपनियां तैनात हैं।
विज्ञापन
सड़क पर भारी बैरिकेडिंग की गई है। बड़े-बड़े पत्थर भी रखे गए हैं। वहीं दूसरी ओर सिरसा जिले में सभी नाकों पर पुलिस तैनात है। सिरसा में घग्गर पुल से हाईवे पूरी तरह से बंद कर दिया है। कुछ समय के लिए दूध व अन्य सप्लाई को लेकर एक तरफ का रास्ता खोला गया था।
विज्ञापन
सिरसा से पंजाब, राजस्थान और चंडीगढ़ रूट पर बस सेवा प्रभावित है। इसके अलावा पंजाब के आसपास के गांवों व कस्बों को जाने वाली सभी बस सेवाएं प्रभावित हैं। लोकल बस भी ग्रामीण एरिया में बहुत कम चलती नजर आईं। उधर, रेलवे पुलिस भी किसानों को लेकर मुस्तैद है। पंजाब से चलने वाली सभी ट्रेनों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
अस्पतालों में विशेष ड्यूटी लगी
डबवाली नागरिक अस्पताल में विशेष व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए 25 चिकित्सकों को ऑन ड्यूटी रखा गया है। पांच एंबुलेंस तैनात की गई है। एसएमओ डॉ. सुखदेव सिंह ने बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए अस्पताल में सभी इमरजेंसी दवाओं का स्टॉक रखा गया है। स्टॉफ की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।