फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab reports 8068 new covid-19 cases and 180 deaths in Last 24 hours

नहीं सुधर रहे हालात: पंजाब में कोरोना से 180 की मौत, 8068 नए पॉजिटिव मिले, 421 की हालत नाजुक

Sat, 15 May 2021 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 May 2021 12:33 AM IST
सार

तमाम उपायों के बावजूद पंजाब में कोरोना अपनी रफ्तार पर है। शुक्रवार को प्रदेश में 8068 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 180 ने अपनी जान गंवाई है। 421 मरीजों की हालत गंभीर बनी है। पंजाब में कोरोना से अब तक 11477 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Punjab reports 8068 new covid-19 cases and 180 deaths in Last 24 hours
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से 180 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 421 की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के 8068 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में 11477 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 8072800 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 483984 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 

विज्ञापन


अच्छी बात यह है कि 393148 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 79359 पहुंच चुकी है। 9820 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। शुक्रवार को अमृतसर में 23, बरनाला में 3, बठिंडा में 18, फरीदकोट में 3, फाजिल्का में 9, फिरोजपुर में 3, फतेहगढ़ साहिब में 3, गुरदासपुर में 10, होशियारपुर में 8, जालंधर में 13, लुधियाना में 19, कपूरथला में 5, मानसा में 3, मोगा में 3, मोहाली में 10, मुक्तसर में 11, पठानकोट में 4, पटियाला में 13, रोपड़ में 2, संगरूर में 9 और एसबीएस नगर में 6 और तरनतारन में 2 मरीजों की मौत हो गई। 
विज्ञापन


प्रमुख शहरों के कोविड सेंटरों की कमान सेना को सौंपे सरकार: शिअद
उधर, शिअद नेता और पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कांग्रेस सरकार से मांग की है कि वह मोहाली, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और बठिंडा स्थित कोविड सेंटरों को सेना की वेस्टर्न कमांड को सौंप दे। राज्य सरकार की मेडिकल सुविधाएं चलाने की क्षमता पर लोगों को विश्वास नहीं रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. चंदूमाजरा ने कहा कि संकट की इस घड़ी में लोगों की जान बचाना ही प्रमुख लक्ष्य होना चाहिए। महामारी की दूसरी लहर ने पंजाबियों को बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है। अगर सरकार इस स्थिति से निपटना चाहती है तो यह बेहतर रहेगा कि प्रमुख कोविड सेंटरों को सेना की वेस्टर्न कमांड को सौंप दे। पूर्व सांसद ने कहा कि वेस्टर्न कमांड के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के 100 बेड के सुपर स्पेशलिटी विंग को संभालते हुए बहुत अच्छा काम किया है। 

निजी अस्पतालों की लूट रोकने के लिए नोडल एजेंसी बनाए सरकार: मान
आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब प्रधान और सांसद भगवंत मान ने सरकार से मांग की है कि निजी अस्पतालों के महंगे इलाज को रोकने के लिए एक नोडल एजेंसी बनाई जाए। साथ ही आर्थिक मंदी की मार बर्दाश्त कर रहे प्रदेश के लोगों के लिए मुफ्त इलाज का प्रबंध किया जाए।

मान ने आरोप लगाया कि कोरोना पीड़ितों के इलाज को कुछ निजी अस्पतालों ने लूट का धंधा बना लिया है। मान ने कहा कि मुख्यमंत्री को नींद से जागना चाहिए और प्रदेश के लोगों की जान बचाने और इलाज के नाम पर हो रही लूट से बचाने के लिए एक हाई पावर नोडल एजेंसी का गठन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed