{"_id":"609d8d368ebc3eb2a10dd09d","slug":"punjab-reports-184-deaths-and-8494-new-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: संक्रमण से 184 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पंजाब को अन्य राज्यों की अपेक्षा कम मिल रही वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: संक्रमण से 184 की मौत, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पंजाब को अन्य राज्यों की अपेक्षा कम मिल रही वैक्सीन
Fri, 14 May 2021 02:05 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 14 May 2021 02:05 AM IST
सार
अच्छी बात यह है कि 384702 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 79950 पहुंच चुकी है। 9619 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में गुरुवार को 184 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 429 की हालत गंभीर बनी हुई है। 8494 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में 11297 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 8001745 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 475949 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।
विज्ञापन
अच्छी बात यह है कि 384702 संक्रमित स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 79950 पहुंच चुकी है। 9619 संक्रमितों को सांस लेने में परेशानी होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। गुरुवार को अमृतसर में 10, बरनाला में 1, बठिंडा में 12, फरीदकोट में 4, फाजिल्का में 10, फिरोजपुर में 8, फतेहगढ़ साहिब में 4, गुरदासपुर में 8, होशियारपुर में 5, जालंधर में 10, लुधियाना में 25, कपूरथला में 6, मानसा में 2, मोगा में 1, मोहाली में 8, मुक्तसर में 15, पठानकोट में 5, पटियाला में 17, रोपड़ में 6, संगरूर में 23 और तरनतारन में 4 मौते हुई हैं।
विज्ञापन
पंजाब को अन्य राज्यों की तुलना में कम दी जा रही है वैक्सीन: स्वास्थ्य मंत्री
पंजाब को पीएम केयर फंड के तहत मिले वेंटिलेटर खराब होने का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले पर जब चप्पड़चिड़ी में स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से सवाल किया तो उनका जवाब था कि वेंटिलेटर केंद्र सरकार की तरफ से सप्लाई किए गए हैं। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की गई है कि खराब वेंटिलेटर सप्लाई करने वाली कंपनी की पड़ताल कर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब को अन्य राज्यों की अपेक्षा कम वैक्सीन दी जा रही है। यह मामला केंद्र के सामने उठाकर पंजाब को अन्य राज्यों की तरह वैक्सीन मुहैया करवाने की अपील की है। जिससे इस महामारी को मात दी जा सके।