{"_id":"609422d4d9a1ce2aa75e012a","slug":"punjab-reports-154-deaths-and-8874-new-covid-19-cases","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थम रहा कोरोना: पंजाब में एक दिन में सर्वाधिक 8874 पॉजिटिव मिले, 154 मरीजों ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थम रहा कोरोना: पंजाब में एक दिन में सर्वाधिक 8874 पॉजिटिव मिले, 154 मरीजों ने गंवाई जान
Thu, 06 May 2021 10:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 06 May 2021 10:41 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में 416350 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 339803 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 66568 है। 8728 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : एएनआई
विस्तार
पंजाब में गुरुवार को संक्रमण के रिकार्ड 8874 नए मामले सामने आए जबकि 154 संक्रमितों की मौत हो गई। 238 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। अब तक राज्य में 9979 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक राज्य में 416350 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से 339803 लोग ठीक हो चुके हैं। इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 66568 है। 8728 संक्रमितों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
विज्ञापन
कहां कितनी मौतें
गुरुवार को अमृतसर में 25, लुधियाना में 19, पटियाला में 15, संगरूर व जालंधर में 12-12, मुक्तसर में 10, बठिंडा व फाजिल्का में 9-9, मोहाली में 6, कपूरथला, मानसा, मोगा व पठानकोट में 5-5, फिरोजपुर व गुरदासपुर में 4-4, फतेहगढ़ साहिब में 3 और होशियारपुर, बरनाला व तरनतारन में 2-2 संक्रमितों की मौत हो गई।
विज्ञापन