फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab ready for Progressive Summit and claims to have fixed investment of Rs 38,175 crore

Investor conference: प्रोग्रेसिव समिट के लिए पंजाब तैयार, सरकार का 38,175 करोड़ का निवेश तय होने का दावा

Wed, 22 Feb 2023 09:26 AM IST
नवीन दलाल शशिभूषण पुरोहित, चंडीगढ़
शशिभूषण पुरोहित, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 22 Feb 2023 09:26 AM IST
सार

प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के मद्देनजर रियल एस्टेट, आवास और बुनियादी ढांचे में प्रस्तावित निवेश 11,853 करोड़ रुपये है, जो 1.22 लाख नौकरियां पैदा करेगा। इसी तरह मैन्युफैक्च रिंग सेक्टर ने 5,981 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है और 39,952 नौकरियां, अलॉय स्टील और स्टील सेक्टर ने 3,889 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है।

विज्ञापन
Punjab ready for Progressive Summit and claims to have fixed investment of Rs 38,175 crore
कार्यक्रम में बोलते सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पांचवें प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के लिए राज्य सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पंजाब की भगवंत मान सरकार ने अब तक 38175 करोड़ रुपये का निवेश तय होने का दावा किया है। मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में आगामी 23 से 24 फरवरी तक आयोजित होने वाले पंजाब निवेशक सम्मेलन को लेकर पंजाब पूरी तरह से तैयार है। पंजाब में निवेश के इच्छुक देश और विदेश से निवेशक राज्य में पहुंचना शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन


इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस मोहाली में 23-24 फरवरी को होगा निवेशक सम्मेलन
पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आगामी दिनों में होने जा रहे निवेश से 2 लाख 43 हजार रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा किया है। इस बार के निवेशक सम्मेलन में जहां देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी वहीं स्विट्जरलैंड, जापान और जर्मनी की कई कंपनियों के प्रतिनिधि भी पंजाब पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में निवेश को आकर्षित करने के लिए पिछले दिनों जर्मनी के अलावा देश में चेन्नई, हैदराबाद और मुंबई जैसे शहरों का दौरा किया था। 23 जनवरी को अब सरकार के इन तमाम प्रयासों के सामने आने की घड़ी आ गई है। इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ केके यादव ने कहा कि सम्मेलन काे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह समिट एतिहासिक होने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में इतना निवेश और रोजगार का आकलन
प्रोग्रेसिव पंजाब समिट के मद्देनजर रियल एस्टेट, आवास और बुनियादी ढांचे में प्रस्तावित निवेश 11,853 करोड़ रुपये है, जो 1.22 लाख नौकरियां पैदा करेगा। इसी तरह मैन्युफैक्च रिंग सेक्टर ने 5,981 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है और 39,952 नौकरियां, अलॉय स्टील और स्टील सेक्टर ने 3,889 करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है, जिससे 9,257 नौकरियां मिलेने का आनुमान है। कपड़ा, तकनीकी वस्त्र, परिधान और मेकअप क्षेत्र ने 3,305 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इससे 13,753 रोजगार सृजित होंगे।

स्टील में 2600 करोड़ तो फाइबर में 1600 करोड़ का निवेश

टाटा स्टील लुधियाना में द्वितीयक इस्पात क्षेत्र में 2600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। वहीं, सनातन पॉलीकॉट फतेहगढ़ साहिब में मानव निर्मित फाइबर क्षेत्र में 1600 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। नाभा पावर (एलएंडटी) पटियाला में बिजली क्षेत्र में 641 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

विदेशों से आएगा इतना निवेश
टोप्पन (जापान) एसबीएस नगर में पैकेजिंग क्षेत्र में 548 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है। नेस्ले (स्विट्जरलैंड) मोगा में खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में 423 करोड़ रुपये का निवेश कर रहा है, वर्धमान स्पेशल स्टील्स (आइची स्टील, जापान) लुधियाना में हाइब्रिड स्टील क्षेत्र में 342 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। फ्रीडेनबर्ग (विब्राकॉस्टिक्स, जर्मनी) रूपनगर में ऑटो और ऑटो घटक क्षेत्र में 338 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है, बेबो टेक्नोलॉजीज मोहाली में आईटी क्षेत्र में 300 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। एचयूएल (यूके) पटियाला में 281 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है।

इन जिलों में निवेश के साथ खुलेगा नौकरियों का पिटारा

एसएएस नगर में 9,794 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है, जो 68,061 युवाओं को नौकरी देगा। लुधियाना में 9,319 करोड़ रुपये का निवेश 33,172 युवाओं को नौकरी देगा, फतेहगढ़ साहिब में 4,246 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है जो 13,840 युवाओं को नौकरी देगा। इसी तरह अमृतसर में 4,079 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है, जो 85,419 युवाओं को नौकरी देगा। पटियाला में 2,821 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है, जो 9,927 युवाओं को नौकरी देगा और रूपनगर में 1,200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 3,172 युवाओं को नौकरी मिलने का अनुमान है।

''इन्वेस्ट इन द बेस्ट'' होगा थीम, जापान-यूके के होंगे सत्र
इन्वेस्टर्स समिट के शिखर सम्मेलन का विषय ''इनवेस्ट इन द बेस्ट'' है - यानी पंजाब को भारत में सबसे पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करना। कृषि-खाद्य प्रसंस्करण, कपड़ा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, पर्यटन, आईटी और स्टार्टअप, निर्यात क्षेत्र पर चर्चा के अलावा जापान और यूके देशों के विशेष सत्र सहित प्रमुख क्षेत्रों में कुल नौ सत्र आयोजित किए जाएंगे।

सरकार का राज्य में 2.43 लाख रोजगार के नए अवसर सृजित होने का दावा
पंजाब में निवेश को लेकर देश ही नहीं विदेशों के उद्योगपति भी उत्साहित हैं। शिखर सम्मेलन में उद्योगपतियों को आमंत्रित करने के लिए चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और जर्मनी का दौरा किया। सभी राज्य में औद्योगिक विकास की विशाल क्षमता को देखकर आश्चर्यचकित हैं। राज्य सरकार के कड़े प्रयासों के कारण ये उद्योगपति अब पंजाब में निवेश करने के लिए तैयार हैं। -भगवंत मान, मुख्यमंत्री पंजाब।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed