फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Protest of teachers In front of education minister's House

शिक्षामंत्री के घर के सामने पुलिस और बेरोजगार शिक्षकों में धक्का-मुक्की, पहुंचे थे काली दिवाली मनाने

Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 27 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab: Protest of teachers In front of education minister's House
Punjab - फोटो : अमर उजाला

संगरूर में जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के सामने पिछले 50 दिन से पक्का धरना लगाए बैठे टेट पास बेरोजगार बीएड अध्यापक शनिवार को शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी के सामने काली दिवाली मनाने पहुंचे। इस दौरान अध्यापकों और पुलिस के बीच मामूली धक्का-मुक्की हो गई।

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीएसपी सतपाल शर्मा ने बेरोजगार अध्यापकों के गुस्से को शांत किया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री की कोठी के गेट पर बुझे हुए दीए और मोमबत्तियां रखते हुए कहा कि पंजाब सरकार उनके घरों के दीए बुझा रही है।
विज्ञापन


बेरोजगार अध्यापक शहर के बाजारों में रोष मार्च करते हुए शिक्षा मंत्री की कोठी तक पहुंचे। उन्होंने मांग की कि 15 हजार अध्यापकों के पदों का इश्तिहार जारी किया जाए। 55 फीसदी शर्त खत्म की जाए। आयु सीमा 37 से बढ़ाकर 42 साल की जाए और अन्य मांगों पर सुनवाई की जाए। इन मांगों को लेकर पिछले 50 दिनों से संघर्ष कर रहे अध्यापकों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा और उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह ढिल्लवां, प्रदेश महासचिव गुरजीत कौर खेड़ी और प्रेस सचिव रणदीप संगतपुरा ने कहा कि राज्य सरकार ने नई अध्यापक योग्यता परीक्षा लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है लेकिन पहले ही इस परीक्षा को पास कर चुके उम्मीदवार रोजगार प्राप्ति के लिए जूझ रहे हैं। पहले ही टेस्ट पास उम्मीदवारों की संख्या 50 हजार है। नए टेस्ट के बाद संख्या और बढ़ जाएगी। जबकि राज्य के सरकारी स्कूलों में करीब 30 हजार पद रिक्त पड़े हैं।

इस मौके विभिन्न जत्थेबंदियों के नेता परमजीत कौर, रघवीर भवानीगढ़, कुलविंदर नदामपुर, देवी दयाल, स्वर्णजीत सिंह, हरजिंदर झुनीर और बलवीर लौंगोवाल ने कहा कि राज्य सरकार रोजगार मेलों के नाम पर नौजवानों को भरमा रही है। कंपनियां 5 और 7 हजार रुपये की मामूली वेतन पर नौजवानों का शोषण कर रही हैं।

प्रदेश नेता मनजीत कौर, युद्धजीत बठिंडा, बलकार मघानिया, जसकरण मुक्तसर, अमन सेखा, नवजीवन बरनाला, संदीप गिल, दिलबाग लंबी और जग्गी जोधपुर ने कहा कि नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने तक पक्का मोर्चा जारी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed