फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Politicians in Haryana Assembly Elections 2014

हरियाणा के रण में कूदे पंजाब के नेता

Sat, 13 Sep 2014 01:17 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 13 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab Politicians in Haryana Assembly Elections 2014

पंचकूला और हरियाणा के तमाम विधानसभा क्षेत्रों में सियासी पार चढ़ने लगा है। इसकी आंच से साथ लगता मोहाली भी अछूता नहीं है। मोहाली से तमाम पार्टियों के सियासी दिग्गजों ने हरियाणा के रण में हुंकार भरने की तैयारी कर ली है।

विज्ञापन


एक तरफ पार्टियों ने मोहाली के नेताओं को हरियाणा चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी हैं, तो दूसरी तरफ निजी रिश्ते भी अहम है। कई नेता अपनी निजी संबंधों के चलते पंचकूला में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन


एनके शर्मा
डेराबस्सी के विधायक और सीपीएस एनके शर्मा की डेराबस्सी में अच्छी पकड़ है। सीमावर्ती पंचकूला व अन्य क्षेत्रों में भी उनका राजनीतिक प्रभाव है। इसके अलावा एनके शर्मा के पंचकूला और हरियाणा के कुछ संबंधी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनके शर्मा की पार्टी ने पंचकूला में चुनाव प्रचार की ड्यूटी लगाई है। वहीं, शर्मा का कहना है कि पंचकूला के अलावा जहां भी पार्टी उनकी ड्यूटी लगाएगी, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

इन दो दिग्गजों को मिली जिम्मेदारी

Punjab Politicians in Haryana Assembly Elections 2014

दीपिंदर ढिल्लों
दीपिंदर ढिल्लों सीनियर अकाली नेता है। वह 20-25 वर्षों से राजनीति में सक्रिय हैं। हाल ही में पटियाला संसदीय सीट पर उन्होंने कांग्रेस की सीनियर नेता महारानी परनीत कौर के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनका भी पंचकूला और हरियाणा के अन्य हलकों में अच्छा प्रभाव है। साथ ही उनके संबंधी और कई जानकार हरियाणा में हैं।

पार्टी ने उन्हें कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। ढिल्लों का कहना है कि जैसे ही चुनाव की तिथि तय होगी। वे चुनाव प्रचार के लिए निकल जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भी पार्टी उनकी ड्यूटी लगाती है तो वे पीछे नहीं रहेंगे।

अमरीक सिंह
अमरीक सिंह मोहाली जिले के पुराने टकसाली अकाली नेताओं में से एक हैं। वह पार्टी के पंजाब सचिव हैं। राज्य के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के चहेतों में शुमार हैं। पंचकूला और अंबाला में पंजाबी लोगों की संख्या भी अधिक है। वहां भी उनका अच्छा प्रभाव है। पार्टी ने इसी को ध्यान में रखकर उनकी ड्यूटी अंबाला चुनाव में लगाई है।

अमरीक सिंह मोहाली ने बताया कि वह पर इनेलो के हक में प्रचार करेंगे। इसके अलावा पार्टी जहां भी उनकी ड्यूटी जरूरी समझती है, वे वहां पर जाकर पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

ये दिग्गज भी देंगे अपना सहयोग

Punjab Politicians in Haryana Assembly Elections 2014

बलबीर सिंह सिद्धू
बलबीर सिंह सिद्धू हलका मोहाली के विधायक हैं। वह कांग्रेस से जुड़े हैं। उनका पूरे जिले में अच्छा राजनीतिक प्रभाव है। इसके अलावा पंचकूला हरियाणा के अन्य जिलों में भी उनकी अच्छी पकड़ है।

उक्त इलाके में उनके व्यापारिक और निजी संबंध भी हैं। इन्हीं इलाकों में पंजाबी वोटरों की संख्या अधिक है। सिद्धू ने कहा कि पार्टी हाईकमान हरियाणा के चुनाव में जहां भी उनकी ड्यूटी लगाएगी, वह वहां पर चुनाव के लिए जाएंगे।

सुखविंदर सिंह गोल्डी
भाजपा के जिला प्रधान है। उन्होंने मोहाली में पार्टी में नई जान फूंकी है। इन्हीं के नेतृत्व में पार्टी नगर निगम मोहाली के चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा वे कॉलोनाजर भी हैं।

हरियाणा में उनकी बढ़िया पकड़ है। फिलहाल पार्टी ने उन्हें करनाल का चुनाव प्रभारी बनाया है। हालांकि उनका कहना है कि पंचकूला के अलावा अन्य इलाकों में भी पार्टी की मजबूती के लिए काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed