Oscars 2023: ऑस्कर अवार्ड जीतने पर पंजाब पुलिस ने खास अंदाज में दी बधाई, लिखा- 'से ना टू फेक फॉरवर्ड'
'द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में अवार्ड जीता है। फिल्म का निर्देश कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया और गुनीत मोंगा इसकी निर्माता हैं। अभी तक पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत देश का मान बढ़ा चुके हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्कर अवार्ड में इस बार भारत का जलवा रहा है। आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में अवार्ड मिला है। फिल्म आरआरआर का निर्देशन एसएस राजामौली ने किया है। अब पंजाब पुलिस ने गाने की इस उपलब्धि पर खास अंदाज में बधाई दी और लोगों से इसी बहाने बड़ी अपील भी की। पंजाब पुलिस ने ट्वीट किया कि 'से ना टू फेक फॉर्डवर्ड'। पुलिस ने यह भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर सभी खबरों को अपने मित्रों से साझा करने से पहले सत्यापित जरूर करें।
Address the elephant in the room when you receive an extortion call and instantly report on #Helpline 112 or visit your nearest police station!#TheElephantWhisperers #oscars #oscars95 pic.twitter.com/nqMMHS1wUs
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 13, 2023विज्ञापन
पंजाब पुलिस ने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ऑस्कर में अवार्ड जीतने पर बधाई दी। पुलिस ने लिखा कि रंगदारी की कॉल आने पर हेल्पलाइन नंबर 112 और नजदीकी पुलिस थाने पर जाएं। दो ऑस्कर आवर्ड जीतने पर पूरे देश में खुशी की लहर है। लोग अपने-अपने तरीके से बधाई दे रहे हैं।
Address the elephant in the room when you receive an extortion call and instantly report on #Helpline 112 or visit your nearest police station!#TheElephantWhisperers #oscars #oscars95 pic.twitter.com/nqMMHS1wUs
— Punjab Police India (@PunjabPoliceInd) March 13, 2023
बता दें कि 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स ' ने सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म श्रेणी में अवार्ड जीता है। फिल्म का निर्देश कार्तिकी गोंजाल्विस ने किया और गुनीत मोंगा इसकी निर्माता हैं। अभी तक पांच भारतीयों ने ऑस्कर अवॉर्ड जीत देश का मान बढ़ा चुके हैं।