फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police started food helpline for Home Quarantine Corona Positive Patients

भोजन हेल्पलाइन: होम क्वारंटीन लोगों को खाना बांट रही पंजाब पुलिस, पहले दिन आईं 70 फोन कॉल

Sat, 15 May 2021 12:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 May 2021 12:26 PM IST
सार

पंजाब पुलिस की पहल उन लोगों के काफी काम आ रही है जो खुद भी होम क्वारंटीन हैं और उनके परिजन भी कोरोना से जूझ रहे हैं।  
 

विज्ञापन
Punjab Police started food helpline for Home Quarantine Corona Positive Patients
पंजाब पुलिस ने भोजन हेल्पलाइन शुरू की। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पंजाब के ऐसे कोरोना पॉजिटिव मरीज जिन्हें होम क्वारंटीन के दौरान खाने की समस्या हो गई है, उनके लिए पंजाब पुलिस ने भोजन हेल्पलाइन शुरू की है। शुक्रवार को पहले ही दिन काफी मददगार साबित हुई। हेल्पलाइन पर शुक्रवार को 70 कॉल प्राप्त हुईं और पुलिस ने राज्यभर में कोविड प्रभावित परिवारों को घर-घर जाकर पके हुए भोजन के 100 से अधिक पैकेट वितरित किए।

विज्ञापन


फतेहगढ़ साहिब के गांव रजिंदरगढ़ में एक ही परिवार के नौ सदस्यों को कोरोना हो गया है। सभी के होम क्वारंटीन में होने के बाद परिवार को खाने की चिंता सताने लगी थी। इस पर पलविंदरजीत कौर (38) ने हेल्पलाइन 112 पर खाने के लिए कॉल की तो पुलिस पार्टी तुरंत भोजन लेकर उनके घर पहुंच गई। पुलिस को शुक्रवार को भोजन हेल्पलाइन पर पके हुए भोजन की डिलीवरी के कॉल प्राप्त करने के बाद प्रभावित परिवारों के घर-घर 100 से अधिक पैकेट पहुंचाए। 
विज्ञापन



जिक्रयोग्य है कि पंजाब में कहीं भी रह रहे जरूरतमंद कोविड मरीजों को पंजाब पुलिस के जरिए मुफ्त में उनके घर तक पका हुआ खाना पहुंचाने के लिए 181 या 112 समेत भोजन हेल्पलाइनों की भी शुरुआत की गई है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक जिले में कोविड कैंटीन स्थापित की गई हैं और पुलिस टीम राज्य में कोविड-19 से प्रभावित परिवार को पके हुए भोजन की आपूर्ति यकीनी बना रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब में शुक्रवार को कोरोना से 180 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जबकि 421 की हालत गंभीर बनी हुई है। संक्रमण के 8068 नए मामले सामने आए हैं। अब तक राज्य में 11477 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य में अब तक 8072800 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, जिनमें 483984 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed