फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police solved firing incident in Batala arrest main accused from Alipurduar of West Bengal

Punjab: बटाला फायरिंग का मुख्य आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार, विदेश से संचालित हो रहा था पूरा मॉड्यूल

Fri, 07 Jul 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Jul 2023 11:06 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया कि यह पूरा मॉड्यूल विदेश से संचालित किया जा रहा था। मनी ट्रेल की वित्तीय जांच चल रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Punjab Police solved firing incident in Batala arrest main accused from Alipurduar of West Bengal
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : ANI

विस्तार

बटाला गोलीकांड केस को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। मुख्य आरोपी को पश्चिमी बंगाल के अलीपुरदुआर जिले में भारत-भूटान बॉर्डर से दबोचा गया है। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने केंद्रीय एजेंसी और पश्चिमी बंगाल पुलिस के साथ अंजाम दिया।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि यह मॉड्यूल विदेश से ऑपरेट हो रहा था। साथ ही आरोपी के हैंडलर पंजाब की शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे। जल्द ही इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी काबू कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। काबू किया गया 21 वर्षीय आरोपी आपराधिक पृष्ठभूमि वाला है। वह हत्या के केस में जमानत पर चल रहा था।
विज्ञापन


24 जून 2023 को बटाला की लक्कड़ मंडी में राजीव महाजन, उसके भाई अनिल गुप्ता और उसके पुत्र मानव गुप्ता को दो हमलावरों ने उनकी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में दाखिल होकर गोलियां चलाकर जख्मी कर दिया था। इसके बाद पुलिस को आरोपी के पश्चिमी बंगाल में छिपे होने के बारे में सूचना मिली थी। फिर बटाला पुलिस ने तुरंत पश्चिमी बंगाल के लिए एक टीम रवाना की। साथ ही वहां की पुलिस से जानकारी शेयर की। इसके बाद ज्वाइंट ऑपरेशन में उन्हें काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पश्चिमी बंगाल के डीजीपी का हर तरह के सहयोग के लिए धन्यवाद भी किया। एसएसपी बटाला अश्वनी गोटिआल ने बताया कि पुलिस अलग-अलग लीड्स पर काम कर रही है और इस मामले में बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए यत्न जारी हैं। आरोपी पर बटाला थाने में केस दर्ज किया गया।
 



डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया कि यह पूरा मॉड्यूल विदेश से संचालित किया जा रहा था। मनी ट्रेल की वित्तीय जांच चल रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है।

शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री पर चली थी गोली
24 जून को बटाला की सिटी रोड पर अपने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बैठे शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने दिन-दिहाडे़ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से शिवसेना नेता, उनका भाई अनिल महाजन और बेटा मानव महाजन घायल हो गए थे। 

वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग थे और उन्होंने सात से ज्यादा गोलियां चलाई थी। अनिल महाजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार करीब 12 बजे एक युवक ने शोरूम में आकर कहा कि वह एलईडी खरीदना चाहता है। रेट पूछकर वह बाहर चला गया। इसके बाद वह युवक अपने साथ और एक अन्य युवक को लेकर शोरूम के अंदर आया और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में वह, उसका भाई और उसका बेटा घायल हो गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed