फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police releases five Kashmiri students

T-20 विश्वकप: पंजाब पुलिस ने पांच कश्मीरी छात्रों को किया रिहा, बिहार के विद्यार्थियों के साथ हुआ था झगड़ा

Mon, 14 Nov 2022 09:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 14 Nov 2022 09:57 PM IST
सार

बिहार के छात्रों और कश्मीरी छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दानिश ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से यह मामला पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के ध्यान में भी लाया गया। 

विज्ञापन
Punjab Police releases five Kashmiri students
पंजाब में मैच के दौरान छात्र भिड़े। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 के फाइनल मैच के दौरान मोगा के एक कॉलेज में मारपीट के दौरान हिरासत में लिए गए पांच कश्मीरी छात्रों को पुलिस ने रिहा कर दिया है। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने सोमवार को यह जानकारी दी। एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक नासिर खुएहामी ने कहा कि उन्होंने एसएसपी मोगा गुलनीत खुराना से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी। 

विज्ञापन


नासिर ने कहा कि मामले में कुल 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया था, जिनमें पांच कश्मीर के और अन्य बिहार के रहने वाले हैं। कश्मीरी छात्रों को मामूली चोट आई हैं। इसको लेकर मामला पंजाब सरकार और पुलिस अधिकारियों के साथ उठाया गया था। उन्होंने मैच के दौरान नारेबाजी की बात को खारिज किया। 
विज्ञापन


नासिर ने कहा कि एसएसपी मोगा ने आश्वासन दिया कि इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और हिरासत में लिए गए सभी पांच छात्रों को रिहा कर दिया जाएगा। पांचों छात्रों को अब छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसपी मोगा की ओर से सभी कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा के लिए पूरे उपाय किए हैं और यह भी कदम उठाए हैं कि कश्मीरी छात्रों और अन्य लोगों के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, एसोसिएशन के राष्ट्रीय सह संयोजक दानिश लोन ने कहा कि निदेशक लाला लाजपत राय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने हमें घटना के बारे में बताया कि जब पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मैच चल रहा था, तब बिहार के छात्रों और कश्मीरी छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। दानिश ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से यह मामला पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा के ध्यान में भी लाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed