{"_id":"670c8054124c6ac77b0d9149","slug":"punjab-police-registered-case-against-travel-agencies-operating-illegally-in-state-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस की कार्रवाई: विदेश में नौकरी का झांसा देने वाली 18 ट्रैवल एजेंसियों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस की कार्रवाई: विदेश में नौकरी का झांसा देने वाली 18 ट्रैवल एजेंसियों पर केस दर्ज
Mon, 14 Oct 2024 07:52 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 07:52 AM IST
सार
एडीजीपी एनआरआई मामलों के प्रवीण के. सिन्हा ने रविवार को बताया कि ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के बारे में विज्ञापन दे रही थीं।
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : संवाद/फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने राज्य में अवैध रूप से चल रहीं 18 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन एजेंसियों पर सोशल मीडिया पर अवैध तरीके से रोजगार संबंधी विज्ञापन देने का मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले 25 ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ अगस्त में केस दर्ज किए गए थे।
प्रोटेक्टरेट ऑफ इमिग्रेंट्स ने ऐसी ट्रैवल एजेंसियों की ओर से विदेशी नौकरियों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर दिए जाने वाले विज्ञापनों को गंभीरता से लिया है। एडीजीपी एनआरआई मामलों के प्रवीण के. सिन्हा ने रविवार को बताया कि ये ट्रैवल एजेंसियां बिना आवश्यक लाइसेंस और अनुमति के इंस्टाग्राम और फेसबुक पर विदेशी नौकरियों के बारे में विज्ञापन दे रही थीं। राज्य के विभिन्न एनआरआई थानों में इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24/25 के तहत कुल 18 नई एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिसमें अमृतसर, मोहाली, लुधियाना और पटियाला जिले शामिल हैं। 18 नई एफआईआर में से सितंबर महीने में 6 और अक्तूबर में 12 एफआईआर दर्ज की गई हैं।

मोहाली में सबसे ज्यादा चार एजेंसियों पर कार्रवाई
मोहाली में चार, अमृतसर में तीन, बठिंडा, पटियाला लुधियाना में दो-दो, मोगा, तरनतारन, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब और आनंदपुर साहिब में एक-एक एजेंसी पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन