फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   punjab police recruitment rally in mohali gmada sports complex

पुलिस भर्ती के लिए दौड़ी 1000 लड़कियां, 2 मिनट की रेस और 12 हुई बेहोश

Wed, 28 Sep 2016 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 28 Sep 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
punjab police recruitment rally in mohali gmada sports complex
मोहाली में पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए पहुंची लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
पंजाब पुलिस में भर्ती के लिए 1000 लड़कियों ने दौड़ लगाई, लेकिन दो मिनट की इस रेस में 12 लड़कियां बेहोश होकर गिर गईं। मोहाली में सेक्टर-78 के गमाडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चल रही पंजाब पुलिस की आईटी मुलाजिमों की भर्ती में मंगलवार को लड़कियों की भर्ती हुई।
विज्ञापन


लड़कियां पूरी तैयारी के साथ आई हुई थीं, वहीं कुछ लड़कियां बिना प्रैक्टिस के ही दौड़ लगाने ग्राउंड में पहुंची गईं। भर्ती में कुल 50 बैच में 1000 लड़कियों ने भाग लिया, लेकिन 12 लड़कियां दौड़ लगाते समय बेहोश हो गई।
विज्ञापन


आनन फानन में उन्हें मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम ने संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। भर्ती सुबह 6 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली।

ढाई फुट जंप लगाना हुआ मुसीबत
भर्ती के लिए लड़कियों को ढाई फुट की जंप लगानी था। जिन्होंने इसके लिए प्रेक्टिस कर रखी थी, उन्हें तो कोई मुश्किल नहीं हुई। वहीं, जो बिना प्रैक्टिस के आई थीं, उनके लिए जंप लगाना मुसीबत बन गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed