{"_id":"5942eb924f1c1beb2f8b4a4a","slug":"punjab-police-official-got-gallantry-medal-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के अधिकारी को मिला गैलेंटरी मेडल लिया गया वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के अधिकारी को मिला गैलेंटरी मेडल लिया गया वापस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने आप में एक अनोखे मामले में पंजाब पुलिस के एक अधिकारी को मिले गैलेंटरी मेडल को राष्ट्रपति ने वापस ले लिया। दरअसल, अधिकारी को हत्या मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है।
पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह को 1997 में सेवा के दौरान शौर्य पराक्रम दिखाने के लिए पुलिस मेडल से नवाजा गया था। हालांकि सम्मानित होने के बाद 2001 में उन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। 2006 में उन्हें हत्या मामले में दोषी पाया गया। उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई गई और सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय को जब इस बारे में जुलाई 2015 में जानकारी मिली तो इस मामले को पंजाब सरकार के समक्ष रखा गया।
जिसके बाद पंजाब सरकार ने उनके मेडल को वापस लिए जाने की प्रक्रिया शुरू करने की सलाह गृह मंत्रालय को दी। खुफिया एजेंसियों का मत जानने के बाद गृह मंत्रालय ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को मेडल वापस लेने के लिए प्रस्ताव भेजा। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति ने 7 जून को प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।