{"_id":"5942eeea4f1c1b61228b45b4","slug":"punjab-police-officer-mount-everest-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस के इस जांबाज अफसर ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, शानदार स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब पुलिस के इस जांबाज अफसर ने फतेह किया माउंट एवरेस्ट, शानदार स्वागत
ब्यूरो/अमर उजाला, लालडू
Updated Fri, 16 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट फतेह कर शहर पहुंचे दलजिंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट फतेह कर लालड़ू इलाके के दलजिंदर सिंह वीरवार का अपने गांव जौलां कलां पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया। क्राइम ब्रांच के एएसआई दलजिंदर सिंह बाछल(43) ने एक बार फिर देश, पंजाब पुलिस व गांव का नाम रोशन किया है।
वह पंजाब पुलिस के पहले जांबाज अफसर बने हैं, जिन्होंने विश्व की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह की है। वह 15 सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय दल का हिस्सा बने थे। दल में वह एक मात्र भारतीय थे, जबकि अन्य चीन, नेपाल के शेरपा, पाकिस्तान व मोरक्को के पर्वतारोही थे। बकौल दलजिंदर सिंह उन्होंने 10 मई से ट्रैकिंग शुरू की थी और 16 मई को बेस कैंप पहुंच गए थे। 21 मई की सुबह 8 बजे उन्होंने तिरंगे के साथ पंजाब पुलिस का झंडा एवरेस्ट पर फहराया था।
22 मई की रात वह अपने बेस कैंप में लौट आए थे। इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति क्षेत्र में वर्जिन चोटी और लद्दाख रीजन में स्टोक कांगड़ी पीक फतेह कर चुके हैं। दलजिंदर सिंह ने पहले ही दो वर्ल्ड रिकार्ड दर्ज बना चुके हैं। क्लाइमेंट चेंज अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत टीम ने 30 फुट की गहराई में 110 मीटर साइकिलिंग की। दूसरा रिकार्ड इतनी ही गहराई में जाकर टीम ने एक-एक केला समुद्र में खाने का वर्ल्ड रिकार्ड बनाया। दलजिंदर सिंह बाछल गोवा में बीते साल 6 जनवरी को अरब सागर में 16.4 फुट गहराई में 50 मीटर तक साइकिल चला चुके हैं।