फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police lathicharge on Women in Zirakpur

जीरकपुरः सड़क पर शव रखकर मांगा इंसाफ तो पुलिस ने महिलाओं को दौड़ाया, बरसाए लाठी-डंडे

Sat, 30 Nov 2019 12:19 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 30 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Punjab police lathicharge on Women in Zirakpur
प्रतीकात्मक तस्वीर

पीरमुछल्ला के बॉलीवुड हाइट्स-2 में किशोरी की मौत की गुत्थी 48 घंटे बाद भी पुलिस सुलझा नहीं पाई है। वहीं शुक्रवार को पीड़ित परिवार और आसपास की महिलाएं इंसाफ के लिए सुबह करीब 10 बजे सड़क पर उतरीं तो पुलिस ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। करीब 15 मिनट तक पुलिस ने महिलाओं पर पीरमुछल्ला की मेन मार्केट में दौड़ा-दौड़ाकर डंडे बरसाए। 

विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल महिलाओं पर लाठीचार्ज भी महिला पुलिस की बजाय पुरुष पुलिस कर्मियों ने किया। पुलिस तब तक डंडे बरसाती रही, जब तक महिलाएं बीच सड़क पर किशोरी का शव छोड़कर भाग नहीं निकली। इसके बाद पुलिस ने बीच सड़क में पड़े फ्रीजर से किशोरी का शव निकाला और पीसीआर में डालकर थाने ले गए। बाद में किशोरी के भाई के थाने में बयान लेकर शाम करीब पांच बजे पंचकूला के सेक्टर-20 के श्मशानघाट में संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार शाम किशोरी के पोस्टमार्टम के बाद उसके गर्भ में पल रहे सात माह के मृत बच्चे का पुलिस ने डीएनए लेने के बाद जबरदस्ती किशोरी के भाई को साथ लेकर शव को दफनवा दिया था। इस पर शुक्रवार सुबह किशोरी के परिजनों का गुस्सा फूटा और पुलिस पर जबरदस्ती बच्चे को दफनाने और किशोरी का अंतिम संस्कार करवाने का आरोप मढ़ने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। यह बात पुलिस को हजम नहीं हो रही थी इसलिए पुलिस शुक्रवार सुबह 10 बजे से ही डंडे लेकर मृतका के घर के बाहर दबाव बनाने के लिए डटी रही।

पंजाब में हुई मौत, पुलिस ने पंचकूला में करवाया संस्कार
किशोरी के परिवार का आरोप है कि पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद उसका शव उनके हवाले करने के बजाय जबरन संस्कार कराने में जुटी रही। सुबह 10 बजे से पुलिस का शुरू हुआ ड्रामा शाम करीब पांच बजे किशोरी के अंतिम संस्कार के साथ बंद हुआ। पुलिस इतनी जल्दबाजी में थी कि पंजाब के पीरमुछल्ला का मामला था पर फिर भी किशोरी का संस्कार कराने के लिए हरियाणा के पंचकूला के सेक्टर बीस के श्मशानघाट में लेकर गई।

बुधवार शाम लड़की के 11वीं मंजिल से कूदने की सूचना पर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके पर किशोरी के जेब से सुसाइड नोट मिला था, जिस पर लिखा हुआ था- आई लव यू फ्रेंड्स एंड माई फैमिली। आप सब खुश रहना। इस लेटर के आधार पर और दूसरे पहलुओं पर जांच जारी है। लाठीचार्ज की बात पर उन्होंने कहा कि किशोरी का परिवार संस्कार करने के लिए राजी था, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ना शुरू कर दिया। इस पर लॉ एंड आर्डर की स्थिति को देखते हुए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। -सुमित मोर, एसएचओ ढकोली थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed