फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police intensifies security review of leaders

Punjab: गैंगस्टरों की धमकी पर पुलिस ने तेज की नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा, जवानों को विशेष प्रशिक्षण

Tue, 15 Nov 2022 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Nov 2022 12:17 AM IST
सार

डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान के सख्त आदेश दिया है। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत दी है कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की जायदाद जब्त की जाए, जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

विज्ञापन
Punjab Police intensifies security review of leaders
पंजाब पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गैंगस्टरों से धमकी मिलने के बाद पंजाब पुलिस ने नेताओं की सुरक्षा की समीक्षा तेज कर दी है। नेताओं की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आईजी हेडक्वार्टर सुखचैन सिंह गिल ने सोमवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस की टीम सीमा पार से आने वाले ड्रोन को पकड़ने और इसकी संपूर्ण गतिविधियों की जानकारी हासिल करने की तकनीक पर काम कर ही है। इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है। केंद्र की मदद से इस तकनीक को मजबूत किया जा रहा है। राज्य में जिनकी जान को खतरा है, उनकी सुरक्षा की लगातार समीक्षा की जा रही है। 
विज्ञापन


फरीदकोट की वारदात में एक पुलिसकर्मी भी घायल है। आईजी ने बताया कि पिछले दो हफ्तों में राज्य भर में से एनडीपीएस के अंतर्गत 42 व्यापारिक मामलों समेत 406 एफआईआर दर्ज करके 513 नशा-तस्करों और सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 42.36 किलो हेरोइन, 18 किलो अफीम, 12 किलो गांजा, नौ क्विंटल भुक्की और फार्मा ओपीऑयड की 74 हजार गोलियां, कैप्सूल, टीके और शीशियां बरामद करने के अलावा उनके कब्जे से 14.80 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच जुलाई, 2022 को भगोड़ों को गिरफ्तार करने के लिए शुरू की गई विशेष मुहिम के अंतर्गत पिछले दो हफ्तों में एनडीपीएस मामलों में 46 और भगोड़े गिरफ्तार किए जाने से गिरफ्तारियों की कुल संख्या 429 हो गई है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने सभी पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को सख्त हिदायतें दी थीं कि वे हरेक मामले खास तौर पर ड्रग रिकवरी से संबंधित मामलों में अगले-पिछले संबंधों की बारीकी से जांच करें। चाहे यह नशे की मामूली मात्रा की बरामदगी ही हो। 


गौरतलब है कि पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों से नशे की बीमारी पर नकेल कसने के लिए व्यापक नशा विरोधी मुहिम चलाई जा रही है। डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को सभी नामी नशा-तस्करों को काबू करने और अपने अधिकार क्षेत्रों में नशा-तस्करी वाले संवेदनशील स्थानों की पहचान के सख्त आदेश दिया है। उन्होंने पुलिस प्रमुखों को यह भी हिदायत दी है कि पकड़े गए सभी नशा-तस्करों की जायदाद जब्त की जाए, जिससे उनसे नाजायज राशि बरामद की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed