{"_id":"641ae6f31780945cab085b73","slug":"punjab-police-increased-vigilance-on-rajasthan-border-regarding-amritpal-singh-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritpal Singh: राजस्थान सीमा पर बढ़ी पुलिस की चौकसी, आशंका- भेष बदल भाग सकता है अमृतपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritpal Singh: राजस्थान सीमा पर बढ़ी पुलिस की चौकसी, आशंका- भेष बदल भाग सकता है अमृतपाल
Wed, 22 Mar 2023 05:03 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Mar 2023 05:03 PM IST
सार
एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू का कहना है कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर कड़ी नाकाबंदी करने के साथ ही शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और किसी भी असामाजिक तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
अमृतपाल सिंह।
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सीमा पर पंजाब पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। पुलिस को संदेह है कि अमृतपाल सिंह भेष बदलकर किसी भी रास्ते से जा सकता है। इसी के चलते राजस्थान के साथ लगती गुमजाल सीमा पर पुलिस टीमें पूरी तरह से मुस्तैद हैं। थाना खुईयां सरवर प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर गुमजाल नाके पर दिन-रात वाहनों की जांच की जा रही है। पूरी जांच के बाद ही लोगों को आगे बढ़ने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं गांवों के लिंक रास्तों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, बाइक या अन्य वाहन दिखाई देता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। इसी प्रकार से हनुमानगढ़ रोड पर राजपुरा बैरियर पर भी थाना बहाववाला पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी कर रखी है। यहां से गुजरने वाले सभी वाहनों की कड़ी तलाशी ली जा रही है।
विज्ञापन
अबोहर के डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ व डीएसपी बल्लूआना आजाद दविंद्र सिंह का कहना है कि वे स्वयं समय-समय पर अंतरराज्यीय सीमाओं पर लगे नाकों की जांच पड़ताल करते हैं, ताकि किसी प्रकार की कोताही न हो सके। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू का कहना है कि पड़ोसी राज्यों की सीमाओं पर कड़ी नाकाबंदी करने के साथ ही शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चौकस है और किसी भी असामाजिक तत्व को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन