Ludhiana: जिम में कसरत कर रहे DSP की मौत, सीने में उठा था दर्द, खनौरी बॉर्डर पर तैनात थे दिलप्रीत सिंह
पंजाब पुलिस के डीएसपी दिलप्रीत सिंह इस समय मलेरकोटला में तैनात थे। लुधियाना की पुलिस लाइन में उनका घर था। वह अक्सर लुधियाना अपने घर आते थे। जिम का शौक रखने वाले डीएसपी दिलप्रीत सिंह पार्क प्लाजा में बने जिम में कसरत करने जाते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना के प्रतिष्ठित होटल पार्क प्लाजा में बने जिम के अंदर कसरत करने के लिए आए डीएसपी मलेरकोटला की हार्ट अटैक से मौत हो गई। डीएसपी मलेरकोटला दिलप्रीत सिंह का कुछ समय पहले ही लुधियाना से तबादला हुआ है। वे इन दिनों खनौरी बॉर्डर पर तैनात थे।
1992 में बतौर एएसआई भर्ती हुए दिलप्रीत सिंह राष्ट्रीय स्तर के तैराक भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि स्पोर्ट्स कोटे में ही उन्हें नौकरी मिली थी। उन्हें इलाज के लिए डीएमसी अस्पताल दाखिल कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीएसपी दिलप्रीत की मौत के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।
Yesterday, we lost our braveheart DSP Dilpreet Singh who was performing duty at Khanori Border, Sangrur
विज्ञापन विज्ञापन
Dilpreet served Punjab Police and the people of Punjab for over 31 years
We stand by his family in their hour of grief and will do everything to support them.
Our prayers… pic.twitter.com/UUqlQ6A7Yh
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) February 23, 2024
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी दिलप्रीत सिंह इस समय मलेरकोटला में तैनात थे। लुधियाना की पुलिस लाइन में उनका घर था। वह अक्सर लुधियाना अपने घर आते थे। जिम का शौक रखने वाले डीएसपी दिलप्रीत सिंह पार्क प्लाजा में बने जिम में कसरत करने जाते थे। कसरत के दौरान उनके सीने में अचानक से दर्द होने लगा और वह वहीं गिर पड़े। जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया जहां उनकी मौत हो गई। डीएसपी दिलप्रीत सिंह ने लुधियाना में काफी सालों तक नौकरी की है और कई बड़े मामलों को भी सुलझाया है।