फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police, Drugs Smuggler, Raja Kandola, Bathinda Range, IG Paramraj Singh Umranangal, SP Balwinder Singh, Property, Investigation

कंदोला ड्रग्स बिजनेस लिंकः ईडी की जांच ने पुलिस की जांच की खोली पोल

Tue, 03 Dec 2013 11:34 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 03 Dec 2013 11:34 PM IST
विज्ञापन
Punjab Police, Drugs Smuggler, Raja Kandola, Bathinda Range, IG Paramraj Singh Umranangal, SP Balwinder   Singh, Property, Investigation
सिंथेटिक ड्रग्स किंग राजा कंदोला के साथ नजदीकी रखने वाले पंजाब पुलिस के दो अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन


उधर, इंफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) ने दोनों अफसरों को सवालों की सूची भेजने का फैसला किया है। दूसरी ओर ईडी की जांच में हुए अहम खुलासे ने पंजाब पुलिस की जांच की पोल खोल कर रख दी है।

ईडी के सूत्रों के मुताबिक राजा कंदोला ने पूछताछ के दौरान यह स्वीकार किया है कि बठिंडा रेंज के आईजी परमराज सिंह उमरानंगल और मोहाली के एसपी डिटेक्टिव बलविंदर सिंह के साथ उसके संबंध हैं।
विज्ञापन


कंदोला के दावे के बाद ईडी ने दोनों अधिकारियों को नोटिस भेजा है। ईडी इस बात की जांच में जुटी है कि कंदोला के ड्रग्स रैकेट में इन अधिकारियों की क्या भूमिका है या इस धंधे में इनका किसी तरह का निवेश है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी दोनों पुलिस अधिकारियों के बैंक खातों और प्रापर्टी की भी जांच कर रहा है। इसके अलावा दोनों अधिकारियों की इनकम टैक्स रिटर्न भी तलब की गई है।

दोनों अधिकारियों को सवालों की सूची भेजने की तैयारी चल रही है और जवाब के लिए उन्हें एक हफ्ते का समय दिया जाएगा। आश्चर्य की बात है कि राजा कंदोला को जालंधर पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में कई सनसनीखेज खुलासे भी हुए थे, लेकिन जांच अधिकारी अपने ही विभाग के आला अधिकारियों का नाम सामने आने के बाद चुप्पी साध गए।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed