फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police DGP Gaurav Yadav press conference on sidhu moosewala murder case

Sidhu Moosewala: विदेश भागने की फिराक में था मुंडी, रची थी सलमान खान की हत्या की साजिश

Sun, 11 Sep 2022 01:34 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 11 Sep 2022 01:34 PM IST
सार

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल अंतिम शूटर दीपक मुंडी को पंजाब पुलिस ने दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसी के साथ मिलकर उसके दो साथियों कपिल पंडित और राजिंदर को पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा पर स्थित भान साहिब से पकड़ा था। 

विज्ञापन
Punjab Police DGP Gaurav Yadav press conference on sidhu moosewala murder case
चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात करते डीजीपी गौरव यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में छठे आरोपी दीपक मुंडी और उसके गिरोह से जुड़े अन्य बदमाशों ने मशहूर बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या की साजिश भी रची थी। गैंगस्टरों ने बाकायदा सलमान के घर की कई बार रेकी की। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में इस गिरोह के नेटवर्क का खुलासा किया। 

विज्ञापन

 
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में दीपक मुंडी को पश्चिम बंगाल से भारत-नेपाल सीमा से उसके दो सहयोगियों के साथ उस वक्त गिरफ्तार किया, जब तीनों नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ संयुक्त रूप से अंजाम दिया था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड का छठा शूटर दीपक मुंडी और उसके दो साथी कपिल पंडित और राजिंदर जोकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दुबई भागने की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


कपिल पंडित से प्रारंभिक पूछताछ से पता चला है कि वह 2021 में अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने पैरोल पर आया था। तब उसने राजस्थान के जिला चुरू में अपने पैतृक गांव बेवड़ के एक व्यक्ति की हत्या की था। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। उस वक्त वह बिश्नोई गैंग के माध्यम से बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की हत्या को अंजाम देने के लिए संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ के संपर्क में आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Punjab Police DGP Gaurav Yadav press conference on sidhu moosewala murder case
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : ANI

कपिल को सचिन बिश्नोई और संतोष यादव को साथ ले जाने के लिए कहा गया था। इस गिरोह ने रेकी कर सलमान खान को मारने की साजिश रची। कपिल ने खुलासा किया कि विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए उसने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के इशारे पर सिद्धू मूसेवाला को मारने के इरादे से पहले भी कई बार रेकी की थी। 

डीजीपी ने बताया कि विदेश भागे गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गैंगस्टर सचिन थापन को अजरबैजान में हिरासत में लिया गया है और जल्द ही उसे भारत में प्रत्यर्पित किया जाएगा। पुलिस ने इस मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है।

यह था पूरा प्लान
सिद्धू मूसेवाला के मुख्य हत्यारे दीपक मुंडी ने 29 मई को सिद्धू मूसेवाला पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। मूसेवाला की हत्या के बाद मुंडी और कपिल दोनों एक साथ रह रहे थे और कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के निर्देश पर लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे। गोल्डी बराड़ इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता है। 
 

डीजीपी ने बताया कि मुंडी और कपिल हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, यूपी और पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में रहे। उन्होंने बताया कि पहले से नेपाल में रह रहा राजिंदर जोकर मुंडी और कपिल को नेपाल में प्रवेश की सुविधा के लिए पश्चिम बंगाल आया था। वहीं, गोल्डी बराड़ ने मुंडी और कपिल को फर्जी पासपोर्ट पर दुबई में बसाने का वादा किया था। दोनों को नेपाल या थाईलैंड में अपने नकली पासपोर्ट प्राप्त करने थे और इसके बाद उन्हें दुबई जाना था। 

दीपक मुंडी छह दिन के रिमांड पर
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शनिवार को नेपाल पुलिस ने शूटर दीपक मुंडी को उसके दो सहयोगियों कपिल पंडित और राजिंदर के साथ पश्चिम बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार किया था। तीनों को आज दिल्ली से मानसा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed