फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police decided to set up its own drug disposal incinerator

Punjab: पंजाब पुलिस स्थापित करेगी अपना ड्रग डिस्पोजल इंसीनरेटर, नशीले सामान को कड़ी सुरक्षा में करेंगे खत्म

Thu, 06 Apr 2023 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 06 Apr 2023 12:32 PM IST
सार

उत्तर भारत में नशीले पदार्थों को जलाने के लिए न तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और न ही चंडीगढ़ पुलिस के पास यह सुविधा है। दोनों एजेंसियां भी निजी कंपनियों के इंसीनरेटर पर निर्भर हैं। अभी कुछ दिन पहले एनसीबी ने करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को जलाया था।

विज्ञापन
Punjab Police decided to set up its own drug disposal incinerator
v - फोटो : Istock

विस्तार

पंजाब पुलिस अब केवल नशा तस्करों को पकड़ने पर ही जोर नहीं दे रही है, बल्कि केसों के खत्म होने पर पकड़े गए नशीले सामान को पूरी तरह खत्म करने को भी यकीनी बनाया जा रहा है। हालांकि पहले अदालतों के आदेश पर नशा जलाने के लिए निजी इंसीनरेटर का प्रयोग करना पड़ता था। यह प्रकिया काफी मुश्किल थी जबकि कई बार नशीले पदार्थ गायब होने का भी संदेह रहता था।

विज्ञापन


ऐसे में अब पंजाब पुलिस ने अपना ही ड्रग डिस्पोल इंसीनरेटर स्थापित करने का फैसला लिया है। यह प्रोजेक्ट निजी कंपनी के सहयोग से स्थापित किया जाएगा। सबकुछ सही रहा तो जून-जुलाई तक प्रोजेक्ट को पूरा करने की उम्मीद है। पुलिस की तरफ से ड्रग डिस्पोजल इंसीनरेटर स्थापित करने के लिए जगह की निशानदेही पूरी कर ली गई। इसके लिए लुधियाना में जगह फाइनल की गई। इसके पीछे कोशिश यही है किसी भी जिले से आसानी से वह पहुंच पाए। साथ ही कड़े सुरक्षा इंतजामों में इसे जलाया जाए। इस इंसीनरेटर की क्षमता एक घंटे में सौ किलोग्राम नशीला पदार्थ जलाने की होगी। अधिकारियों के माने तो पहल के आधार पर इस काम को किया जाएगा। इसके स्थापित होने से पुलिस को काफी फायदा होगा। वह आसानी से नशीले पदार्थों को खत्म कर पाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : इंस्टाग्राम स्टार की काली करतूत की कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


याद रहे कि इससे पहले पुलिस निजी इंसीनरेटर प्रयोग करती थी लेकिन कई जिलों को तो इस प्रक्रिया में पूरा दिन लग जाता था। अधिकारियों की माने तो यह प्रोजेक्ट कामयाब रहा तो आने वाले दिनों में इसे अन्य जिलों में भी लागू किया जाएगा।


न तो एनसीबी और न चंडीगढ़ पुलिस के पास यह सुविधा
उत्तर भारत में नशीले पदार्थों को जलाने के लिए न तो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और न ही चंडीगढ़ पुलिस के पास यह सुविधा है। दोनों एजेंसियां भी निजी कंपनियों के इंसीनरेटर पर निर्भर हैं। अभी कुछ दिन पहले एनसीबी ने करोड़ों रुपये के नशीले पदार्थों को जलाया था। हालांकि एनसीबी जल्दी ही अमृतसर में अपना रीजनल दफ्तर स्थापित करने जा रही है। इसके लिए केंद्र सरकार से एनसीबी को मंजूरी मिल चुकी है।

एक साल में पकड़ा करोड़ों का नशा
डीजीपी पंजाब गौरव यादव का कहना है कि राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार ने विशेष मुहिम छेड़ी है। एक साल में पुलिस ने 13094 केस दर्ज कर 17568 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एक साल में रिकॉर्ड 863.9 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अलावा 888 किलोग्राम अफीम, 1229 किलोग्राम गांजा, 464 क्विंटल भुक्की और 70.16 लाख मेडिकल नशा बरामद किया है। नशा तस्करों के कब्जे से 10.36 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed