फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police cut off MLA'S car challan

कर्फ्यू में इनोवा से निकलना और हूटर बजाना विधायक के भाई को पड़ा महंगा, पुलिस ने काट दिया चालान

Tue, 12 May 2020 02:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 12 May 2020 02:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab police cut off MLA'S car challan
सांकेतिक तस्वीर।

तलवंडी साबो से आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर की गाड़ी का सोमवार को पुलिस ने चालान काट दिया। जिस समय पुलिस ने चालान काटा उस समय खुद विधायक गाड़ी में नहीं थी, उनका भाई उदयवीर सिंह गाड़ी को लेकर बाजार में गया था।

विज्ञापन


तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल समीप पुलिस नाके पर तैनात एएसआई बलवंत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए कर्फ्यू को लेकर सोमवार को सुबह जब वो अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ डयूटी दे रहा थे तभी हूटर बजाते आ रही एक इनोवा गाड़ी को रोका। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसने गाड़ी विधायक बलजिंदर कौर की होने और खुद को विधायक का भाई बताया। एएसआई ने बताया कि जब उससे गाड़ी के कागजात मांगे गए तो पूरे नहीं थे। इस पर पुलिस ने हूटर बजाने, गाड़ी के कागजात पूरे ना होने और सीट बेल्ट का चालान काट कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया एएसआई बलवंत सिंह की ओर से जब विधायक बलजिंदर कौर की गाड़ी का चालान काटा जा रहा था तो एएसआई के मोबाइल पर लगातार घंटी बजने लगी। एएसआई ने किसी की भी परवाह न करते हुए विधायक की गाड़ी का चालान काटकर विधायक के भाई को पकड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed