{"_id":"6984b9741e327205810c4842","slug":"punjab-police-cracks-down-on-gangsters-raids-681-locations-274-arrested-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-942019-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: गैंगस्टरों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, 681 ठिकानों पर रेड, 274 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: गैंगस्टरों पर पंजाब पुलिस का शिकंजा, 681 ठिकानों पर रेड, 274 गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस का गैंगस्टरों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान गैंगस्टरां ते वार लगातार तेज हो रहा है। वीरवार को राज्यभर में गैंगस्टरों व उनके साथियों से जुड़े ठिकानों पर 681 स्थानों पर एकसाथ छापेमारी की गई। इस दौरान 274 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से चार हथियार और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पुलिस ने एहतियातन कार्रवाई के तहत 135 व्यक्तियों को हिरासत में लिया, जबकि 248 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान 27 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पुलिस विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वांछित अपराधियों या आपराधिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारी गुप्त रूप से एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर साझा करें।
इधर, युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 445 ग्राम हेरोइन, 516 नशीली गोलियां-कैप्सूल और 39,020 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। साथ ही 27 नशा पीड़ितों को नशा मुक्ति व पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित किया गया।