फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police brought cake at home and said happy birthday

खास अंदाज में पंजाब पुलिस ने मनाया बच्चे का जन्मदिन, जीत लिया लोगों का दिल

Wed, 22 Apr 2020 09:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 22 Apr 2020 09:37 PM IST
विज्ञापन
Punjab police brought cake at home and said happy birthday
पुलिस ने मनाया बच्चे का जन्मदिन।

कोरोना से जंग में पुलिस अहम भूमिका निभा रही है। लोगों के बीच पुलिस के जवान नए-नए प्रयोग करते नजर आ रहे हैं। कहीं पर कड़ाई तो कहीं पर भलाई के साथ लोगों को समझाया जा रहा है। जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाने में भी पुलिस जवान पीछे नहीं हैं। इन सबके बीच पंजाब पुलिस ने एक बार फिर लोगों का दिल जीतने वाला काम किया है। 

विज्ञापन


मानसा के बाद अमृतसर में भी पुलिस के जवानों ने एक बच्चे का जन्मदिन अपने अंदाज मे मनाया। यह बच्चा पंजाब पुलिस में ही कार्यरत एक पुलिसकर्मी का है। कर्मचारी ड्यूटी की वजह से घर नहीं आ सका तो चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ उसके घर पहुंचे। केक काटा और बच्चे की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन


दरअसल, घरिंडा थाने में तैनात पुलिस मुलाजिम बरजिंदर सिंह के 17 वर्षीय बेटे सरताज का बर्थडे था। बेटा अपने पापा का इंतजार करता रहा। फोन किया तो जवाब मिला बेटा तुम्हें जन्मदिन की बधाई लेकिन मैं नहीं आ पाऊंगा। बेटे ने कहा पापा कम से कम मेरे जन्मदिन पर तो आ जाओ। लेकिन पिता ने जवाब दिया पहले ड्यूटी है फिर तुम्हारा जन्मदिन। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खैर, कर्तव्यनिष्ठ पिता के ये वाक्य सुनकर बेटा समझ गया। कुछ देर बाद अचानक डोरबेल बजी। सरताज बाहर आया। पुलिस के दस जवान मोटरसाइकिल पर बैठे थे। इतनी संख्या में पुलिस को देखकर सरताज के मन में कई सवाल पैदा हुए लेकिन जब घनुपुर चौकी के इंचार्ज राजिंदर सिंह ने सरताज को केक का पैकेट पकड़ाते हुए बर्थडे विश किया तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 

इंचार्ज व पुलिस मुलाजिम घर के अंदर पहुंचे और केक काटकर सरताज को खिलाया, तालियां बजाईं। यह भावुक पल था। पुलिस ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सरताज का जन्मदिन मनाया। सरताज ने कहा कि पापा के न आने से वह मायूस हो गया था। पुलिस अंकल ने मेरा जन्मदिन मनाकर मुझे खुशी दी।

आम लोगों के लिए उपलब्ध कराएंगे केक

Punjab police brought cake at home and said happy birthday
केक लेकर पहुंचे पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

चौकी इंचार्ज राजिंदर सिंह के अनुसार कोरोना की वजह से पुलिस की ड्यूटी बढ़ गई है। वह दिन रात सड़कों पर गश्त कर रहे हैं। लोगों से लॉकडाउन का पालन करवा रहे हैं। गांव घनुपुर काले में गश्त के दौरान कुछ बच्चे बाहर घूम रहे थे। उन्हें घर जाने को कहा तो उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस मुलाजिम के बेटे सरताज का जन्मदिन है। इस पर एक मुलाजिम को फोन कर केक तैयार करवाया और सरताज के घर पहुंच गए। राजिंदर सिंह ने यदि कोई आम नागरिक अपनों का जन्मदिन मनाना चाहता है तो उसे केक उपलब्ध करवाया जाएगा। सभी की खुशी में शामिल होंगे।

भावुक हुए पिता, खुशी से आंखें नम हो गईं
घरिंडा थाने में तैनात बरजिंदर सिंह इन दिनों होशियार नगर में ड्यूटी कर रहे हैं। बारह से पंद्रह घंटे की ड्यूटी के चलते परिवार को वक्त नहीं दे पाते। बरजिंदर ने बताया कि बेटे का फोन आया था कि पुलिस अंकल ने उसका जन्मदिन मनाया है। पहले तो वह हैरान रह गए। जब बेटे ने व्हॉट्सएप पर फोटो भेजी तो खुशी से आंखें नम हो गईं।

मलोट: पहले जन्मदिन पर अविश को पुलिस का विश

महावीर नगर में रहने वाले परिवार के एक बच्चे का बुधवार को पहला जन्मदिन था और कर्फ्यू में एसएचओ तेजिंदरपाल सिंह केक लेकर बच्चे के घर जा पहुंचे। जिससे परिजनों की खुशी का ठिकाना न रहा। परिजनों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया और घर में नियमों का पालन करते हुए बच्चे का पहला जन्मदिन मनाया। 

थाना सिटी प्रभारी एसएचओ तेजिंदरपाल सिंह ने बताया कि महावीर नगरी निवासी गौरव भटेजा उर्फ गोरा अपने बच्चे अविश का पहला जन्मदिन होने के कारण घर में रहकर इसे मनाना चाहते थे। मगर कर्फ्यू के चलते भीड़ नहीं जुटा सकते थे। इसलिए मंजूरी लेने के लिए पुलिस प्रशासन के पास फोन आया था। मगर वे केक लेकर परिजनों को देने गए तो उनकी खुशी देखने वाली थी। उन्होंने परिजनों को बच्चे के जन्मदिन की बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed