{"_id":"5a97a4bc4f1c1b0a7b8b9dc9","slug":"punjab-police-arrested-seven-gangssters-from-marriage-in-ludhiana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीच शादी पहुंच गए 150 पुलिसवाले और 7 लोगों को पकड़ ले गए, जानें कौन थे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीच शादी पहुंच गए 150 पुलिसवाले और 7 लोगों को पकड़ ले गए, जानें कौन थे?
कंवरपाल/अमर उजाला, हलवारा(लुधियाना)
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
पंजाब पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी की रस्में चल रही थीं कि करीब 150 पुलिसवाले मौके पर पहुंच गए और सात लोगों को पकड़कर ले गए। किसी को समझ ही नहीं आया क्या हुआ। मामला पंजाब के लुधियाना का है। हलवारा -थाना सुधार के तहत गांव राजोआना कलां में शादी समारोह के दौरान बुधवार को चार जिलों की पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर सात गैंगस्टरों को हथियारों समेत धर दबोचा। लगभग डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों ने तीन घंटे तक सुखमन मैरिज पैलेस को घेरकर रखा।
पुलिस ने इन गैंगस्टरों के खिलाफ लूटपाट और अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सुखमन पैलेस में तलवंडी राय की युवती की शादी में जटपुरा के पास पड़ते गांव सत्तोवाल के युवक के साथ हो रही थी। गैंगस्टरों को पकड़ने के लिए बनाई गई स्पेशल टीम को सूचना मिली थी कि शादी समारोह में लड़की पक्ष के बुलावे पर कुछ नामी गैंगस्टर शामिल हुए हैं।
सूचना मिलते ही मोगा, बरनाला, लुधियाना देहाती और लुधियाना कमिश्नरेट की पुलिस ने मिलकर मैरिज पैलेस को घेर लिया और सर्च अभियान चलाया। इस दौरान किसी को भी पैलेस से बाहर नहीं जाने दिया गया। गिरफ्तार किए गए गैंगस्टरों में बिट्टू महलकलां, गुरप्रीत सिंह और बेअंत सिंह शामिल है। बिट्टू के खिलाफ 28 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस पर चलाई गोली, पिस्तौल में ही फंस गई
मैरिज पैलेस में मौजूद लोगों के मुताबिक पांच गैंगस्टरों में से एक ने पुलिस पर गोली चलाने की कोशिश भी की। लेकिन गोली पिस्तौल की नली में ही फंस गई। इस पर वह खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। हालांकि पुलिस ने इस ऑपरेशन के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। पुलिस वीरवार को इस संबंध में प्रेसवार्ता कर सकती है।
पैलेस का चप्पा-चप्पा छाना
मैरिज पैलेस के मालिक जगदीप सिंह नत्त के मुताबिक पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद भी पैलेस का चप्पा-चप्पा छाना गया। शाम करीब साढे़ तीन बजे पुलिस ने पैलेस को घेर लिया था।