फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab police arrested 630 people who do not follow covid-19 norms

पुलिस ने शुरू की सख्ती : पंजाब में तीन दिन में 630 लोग गिरफ्तार, 6500 के कटे चालान

Thu, 06 May 2021 12:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 06 May 2021 12:29 AM IST
सार

गृह विभाग की तरफ से गत रविवार को जारी नई हिदायतों के मुताबिक, राज्य में सभी गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा चौपहिया वाहनों में 2 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकेंगी। स्कूटर और मोटरसाइकिल पर पारिवारिक सदस्य के अलावा कोई अन्य सवारी बैठाने की आज्ञा नहीं है। इसी तरह विवाह/संस्कार/रस्मों के दौरान 10 से अधिक व्यक्तियों के जमावड़े की आज्ञा नहीं है।

विज्ञापन
Punjab police arrested 630 people who do not follow covid-19 norms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोविड से बिगड़ते हालात के बीच पंजाब पुलिस ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। राज्य पुलिस की साझा टीमें कोविड-19 संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ जुर्माना वसूली भी कर रही है। डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बुधवार को बताया कि पंजाब पुलिस की साझा टीमों ने तीन दिन में राज्य भर में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने वालों के 6531 चालान काटे हैं और 629 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया ।

विज्ञापन


गृह विभाग की तरफ से गत रविवार को जारी नई हिदायतों के मुताबिक, राज्य में सभी गैर-जरूरी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा चौपहिया वाहनों में 2 से अधिक सवारियां नहीं बैठ सकेंगी। स्कूटर और मोटरसाइकिल पर पारिवारिक सदस्य के अलावा कोई अन्य सवारी बैठाने की आज्ञा नहीं है। इसी तरह विवाह/संस्कार/रस्मों के दौरान 10 से अधिक व्यक्तियों के जमावड़े की आज्ञा नहीं है।
विज्ञापन


डीजीपी ने 2 मई से 4 मई के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब पुलिस ने दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ करीब 560 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें होटल, मैरिज पैलेस, रेस्टोरेंट, दुकानों आदि के मालिक शामिल हैं। जुर्माना के अलावा, इसी अवधि के दौरान पुलिस ने कोविड-19 प्रोटोकाल न अपनाने वाले 66000 से अधिक व्यक्तियों के आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 19 मार्च से विशेष मुहिम की शुरुआत की गई थी, जिसके अंतर्गत पंजाब पुलिस ने 6.9 लाख से अधिक लोगों को कोविड -19 टेस्ट करवाने के लिए प्रेरित किया और इसके अलावा राज्य भर के 1 लाख लोगों को फेस मास्क न पहनने के लिए जुर्माना किया गया।

इन होटलों और रिजार्ट मालिकों पर दर्ज की एफआईआर

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि तरनतारन पुलिस ने रेस्टोरेंट अरेबियन कबाब और मास्टर बर्गर पर रात के कर्फ्यू का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया। इसके अलावा पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है, जहां ज्यादातर कर्मचारी बिना मास्क के और सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन करते मिले थे। इसी तरह बरनाला पुलिस ने रॉयल ग्रीन रिजार्ट के मालिक के खिलाफ कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। 

होशियारपुर पुलिस ने रात के कर्फ्यू के दौरान एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में शराब पीते तीन व्यक्तियों के विरुद्ध भी मामला दर्ज किया है। हाल ही में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने रमाडा होटल और गुलशन पैलेस के मालिकों पर 20 से अधिक मेहमानों वाली पार्टी का आयोजन करने के लिए भी केस दर्ज किया था, जबकि ताज रेस्टोरेंट और यम्मी फास्ट फूड के मालिकों पर रात के कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed