{"_id":"635bbf1bec207a263c48d4fa","slug":"punjab-police-arrested-4-shooters-of-davinder-bambiha-gang-from-zirakpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बंबीहा गैंग के दो शूटर समेत चार काबू, काशीपुर में की थी किसान नेता की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बंबीहा गैंग के दो शूटर समेत चार काबू, काशीपुर में की थी किसान नेता की हत्या
Fri, 28 Oct 2022 05:08 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 28 Oct 2022 05:08 PM IST
सार
पकड़े गए आरोपी काशीपुर उत्तराखंड में 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या में शामिल थे। डीजीपी गौरव यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
आरोपियों से बरामद हथियार।
- फोटो : twitter
विस्तार
उत्तराखंड के काशीपुर में किसान नेता व खनन व्यापारी महल सिंह की हत्या के आरोप में दविंदर बंबीहा गैंग के चार शूटरों को जीरकपुर से गिरफ्तार किया गया है। महल सिंह (70) की 13 अक्तूबर को उस समय हत्या कर दी गई, जब वह घर के बाहर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर आए और महल सिंह पर गोली चला दी। वह कांग्रेस के बड़े नेता भी रहे हैं।
विज्ञापन
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि शूटरों की पहचान मानसा निवासी साधु सिंह और मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई है। अन्य दो आरोपी जगदीश सिंह उर्फ दिशा और जसप्रीत उर्फ लॉक ने शूटरों को वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार और अन्य सामान उपलब्ध करवाया था। आरोपियों से एक प्वाइंट 30 कैलिबर की पिस्तौल, 9 एमएम पिस्तौल और एक तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्तौल के साथ कारतूस बरामद किए गए हैं। एक अपाचे बाइक भी कब्जे में ली गई है। इस ऑपरेशन को एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ), काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) पंजाब, जिला पुलिस ऊधम सिंह नगर, स्पेशल सेल दिल्ली और जिला पुलिस मोहाली ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया है।
विज्ञापन
अर्श डल्ला और सुखदूल के इशारे पर की थी हत्या
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि चारों आरोपी बंबीहा गैंग के लिए काम करते हैं। उन्हें महल सिंह की हत्या का काम कनाडा बेस्ड आतंकी अर्शदीप सिंह और सुखदूल सिंह उर्फ सुखा ने सौंपा था। हत्या की वजह पता करने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी 392, 384, 473, 120 बी और आर्म्स एक्ट, पीएस की धारा 25 (7) और (8) के तहत जीरकपुर में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
In a major breakthrough #AGTF, Counter-Intel of @PunjabPoliceInd, @UdhamSNagarPol & Special @CellDelhi in a joint operation arrested 4 shooters of Bambiha Gang who were involved in the sensational murder of a 70-year-old man in #Kashipur (UK) from #Zirakpur-#Mohali (1/2) pic.twitter.com/FqnIj2pdir
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) October 28, 2022