फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Police along with paramilitary forces took out flag march in several cities amid action on Amritpal

ऑपरेशन अमृतपाल: पंजाब पुलिस मुस्तैद, शहरों में अर्द्धसैनिक बलों के साथ निकाला फ्लैग मार्च, लोगों से की ये अपील

Sun, 19 Mar 2023 07:08 PM IST
ajay kumar अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब
अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब Published by: ajay kumar Updated Sun, 19 Mar 2023 07:08 PM IST
सार

जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहरवासियों को शांति बनाने की अपील भी की। हालांकि, शहर में रविवार को किसी प्रकार का रोष प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
Punjab Police along with paramilitary forces took out flag march in several cities amid action on Amritpal
जालंधर में फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कट्टरपंथी अमृतपाल पर एक्शन के बाद पंजाब पुलिस मुस्तैद है। शहर और कस्बों पर फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। अधिकारी लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लुधियाना में भी पंजाब पुलिस सड़कों पर उतरी। पंजाब का अमन कानून सही तरीके से चलता रहे जिसके लिए पैरामिलिट्री फोर्स की मदद ली जा रही है। लुधियाना में आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों संग कमिश्नरेट पुलिस रविवार को छुट्टी वाले दिन सड़कों पर रही। खुद पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू और अन्य पुलिस अधिकारियों ने कई इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

                                    मुक्तसर में फ्लैग मार्च निकालते पुलिस के जवान।

इसी तरह जालंधर में कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहरवासियों को शांति बनाने की अपील भी की। हालांकि, शहर में रविवार को किसी प्रकार का रोष प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।वहीं जलालाबाद में एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने जिले भर में फ्लैग मार्च निकाला। मुक्तसर में भी पुलिस का सख्त पहरा रहा।

फिरोजपुर-अमृतसर रोड पर अमृतपाल के समर्थकों का धरना
अबोहर में अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। बाबा छिंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में रविवार को बड़ी संख्या में समर्थकों ने मक्खू के पास बंगाली पुल पर धरना दिया। इससे यातायात ठप हो गया। सुबह छह बजे धरना लगाया गया। इसमें करीब 500 समर्थक पहुंचे। कुछ किसान संगठन और अन्य लोग भी मौजूद थे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक पुलिस गिरफ्तार समर्थकों को रिहा नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। इसी प्रकार फिरोजपुर-अमृतसर रोड पर कोट बुढा के पास भी संगठन समर्थकों ने धरना दिया।

                                           जालंधर में सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च। 

अबोहर: अमृतपाल समर्थक बलविंद्र सिंह खालसा घर में नजरबंद
अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के प्रयासों के बीच पुलिस समर्थकों को भी घरों में नजरबंद कर रही है। अबोहर के गांव पतरेवाला निवासी समर्थक बलविंद्र सिंह खालसा को भी घर में नजरबंद कर सुरक्षा मजबूत कर दी गई है। बीती रात बलविंद्र सिंह खालसा की सुरक्षा में दो पुलिस जवान घर के बाहर तैनात किए गए हैं। बलविंद्र सिंह की सुरक्षा में तैनात जवानों कहना है कि वह राजस्थान जाना चाहेंगे तो कड़ी सुरक्षा में वहां तक पहुंचा दिया जाएगा। 

मुक्तसर में भी पुलिस का रहा सख्त पहरा
मुक्तसर में रविवार को पुलिस का सख्त पहरा रहा। शहर के विभिन्न चौक में पुलिस ने 15 से अधिक नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। शहर में फ्लैग मार्च निकालकर अमन-शांति बनाए रखने का संदेश दिया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब के सातों नाकों पर भी पुलिस टुकड़ियां तैनात हैं।

                                    होशियारपुर में पुलिस और सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च। 

अमृतपाल सिंह मामले में पंजाब भर में सर्च अभियान चल रहा है। पुलिस बेहद चौकस नजर आ रही है। जिले में भारी पुलिस दल तैनात है। मुक्तसर में धारा 144 बरकरार है। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल ने कहा कि मुक्तसर में अमन-कानून की स्थिति को बरकरार रखा गया है। उन्होंने लोगों से सहयोग मांगा और कहा कि अगर कोई शरारती तत्व नजर आता है तो हेल्पलाइन नंबर 80549-42100 पर जानकारी देकर अपना फर्ज निभाएं।

जालंधर में भी पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
जालंधर कमिशनरेट पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर में जगह-जगह वाहनों की जांच की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहरवासियों को शांति बनाने की अपील भी की। हालांकि, शहर में आज किसी प्रकार का रोष प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। इसके बावजूद पुलिस किसी भी तरह की लापरवाही बरतने के मूड में नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed