फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: People caught with moderate amount of drugs will be sent to drug rehabilitation center

Punjab: मामूली मात्रा में नशे के साथ पकड़े गए युवकों को भेजा जाएगा नशा मुक्ति केंद्र, नई नीति लाएगी सरकार

Thu, 22 Jun 2023 12:16 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 22 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि  नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के साथ पुलिस की तरफ सख्ती से ही निपटा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब में बड़ी संख्या में आबादी को प्रभावित किया है और नशों का यह कोढ़ राज्य की तरक्की और विकास में बड़ी रुकावट बनते जा रहे हैं।

विज्ञापन
Punjab: People caught with moderate amount of drugs will be sent to drug rehabilitation center
स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार नशों के प्रयोग को अपराध मुक्त करने के लिए नीति लाने पर विचार कर रही है। अपराध मुक्त करने का यह भाव नहीं है कि नशे वैध हो जाएंगे, बल्कि यह गैर-कानूनी और रोक-अधीन ही रहेंगे। इस नीति का मकसद नशा ग्रसित या नशीले पदार्थों का प्रयोग करने वाले लोग यदि मामूली मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े जाएंगे तो उन्हें जेल भेजने की अपेक्षा पुनर्वास के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में भेजना है। स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Moga: मोगा में इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी कुलविंदर किंदा के घर पर हमला, मां घायल, लुधियाना DMC रेफर
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी में शामिल व्यक्तियों के साथ पुलिस की तरफ सख्ती से ही निपटा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशे की समस्या ने पंजाब में बड़ी संख्या में आबादी को प्रभावित किया है और नशों का यह कोढ़ राज्य की तरक्की और विकास में बड़ी रुकावट बनते जा रहे हैं। सरकार पंजाब को ’रंगला पंजाब’ बनाने के लिए वचनबद्ध है। साथ ही नशा छोड़ चुके लोगों को हुनर और नौकरियां प्रदान कर उनको समाज की मुख्य धारा में लौटने के लिए मदद करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed